कांटी के सहयोग शिविर में उमड़ा जनसैलाब, राशन कार्ड और जमीन विवाद की सबसे अधिक शिकायतें

Updated:
विज्ञापन

मानिकपुर नरोत्तम पंचायत में सहयोग शिविर का उद्घाटन करते जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधि

कांटी प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहाँ जिलाधिकारी कुमार गौरव ने 30 दिनों के भीतर शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया. शिविर में राशन कार्ड और जमीन विवाद से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठीं.

विज्ञापन

Sahyog Shivir: कांटी प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर नरोत्तम पंचायत में बुधवार को आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी कुमार गौरव, एडीएम धनंजय कुमार, प्रशिक्षु आईएएस सौरभ सिन्हा, बीडीओ किशन चंद्रयायण, प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही और मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुखिया ममता देवी ने की, जबकि संचालन मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन जनार्दन ठाकुर ने किया.

डीएम बोले, 30 दिनों में होगा शिकायतों का निस्तारण

शिविर को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि बिहार सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे राज्य में सहयोग शिविर आयोजित कर रही है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण के बाद पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाने का निर्णय लिया था. शिविर में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण 30 दिनों के भीतर किया जाएगा.

डीएम ने कहा कि यदि किसी शिकायत का नियमानुसार समाधान नहीं होता है, तो संबंधित व्यक्ति मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा सकता है.

राशन कार्ड और जमीन विवाद की सबसे अधिक शिकायतें

शिविर में सबसे अधिक आवेदन राशन कार्ड से नाम कटने और भूमि संबंधी विवादों को लेकर प्राप्त हुए.

वहीं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने स्वास्थ्य जांच कराई.

विभिन्न विभागों के स्टॉल पर सुनी गई समस्याएं

सहयोग शिविर में स्वास्थ्य, अंचल, शिक्षा, विद्युत, जीविका, कृषि और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई.

इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार, समाजसेवी रामजी प्रसाद सहनी, सचिव शिव बालक पांडे, सनोज कुमार, रामबाबू साह, सोनू कुमार, कुंदन कुमार, बीरेंद्र कुमार, भोला राय, मो. गुड्डू, नागेंद्र प्रसाद, दिनेश राम, पप्पू कुमार, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

अन्य पंचायतों में भी लगे सहयोग शिविर

प्रखंड के रामनाथ धमौली पश्चिमी पंचायत भवन और शाहपुर पंचायत के शहवाजपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए.


विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन