भागवत ज्ञान, भक्ति व वैराग्य का संगम: कंचन
मुजफ्फरपुर : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की ओर से भगवानपुर स्थित संस्था परिसर में शुक्रवार से सात दिवसीय भागवत कथा की शुरुआत की गयी. पहले दिन कंचन बहन ने भागवत के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भागवत ज्ञान, भक्ति व वैराग्य का अद्भुत संगम है. उन्होंने कहा कि जब मन पर […]
मुजफ्फरपुर : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की ओर से भगवानपुर स्थित संस्था परिसर में शुक्रवार से सात दिवसीय भागवत कथा की शुरुआत की गयी. पहले दिन कंचन बहन ने भागवत के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भागवत ज्ञान, भक्ति व वैराग्य का अद्भुत संगम है.
आपके शहर में
उन्होंने कहा कि जब मन पर धुंधले विचार हावी हो जाते हैं, तो हमसे धुंधकारी जैसे कर्म होने लगते हैं. इससे पूर्व रानी दीदी ने कहा कि भागवत श्रेष्ठ व चरित्रवान बनने की संहिता है. मौके पर वैशाली सदर एएसपी महेंद्र कुमार, अनीता बहन, मीना बहन, राजेंद्र सिंघानिया, रंजन अग्रवाल, राजू सोनी, भारत भूषण बंसल, डॉ राजनारायण राय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए