मुजफ्फरपुर : अहियापुर में घर में आग लगने से पति-पत्नी की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के झपहां मझौलिया गांव में घर में आग लगने से झुलसे पति-पत्नी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के झपहां मझौलिया गांव के कैलाश राम (63) व सतिया देवी (60) के रूप में की गयी. इस बाबत मृतक की पतोहू सुनीता देवी ने मेडिकल ओपी पुलिस को बयान दर्ज […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के झपहां मझौलिया गांव में घर में आग लगने से झुलसे पति-पत्नी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के झपहां मझौलिया गांव के कैलाश राम (63) व सतिया देवी (60) के रूप में की गयी. इस बाबत मृतक की पतोहू सुनीता देवी ने मेडिकल ओपी पुलिस को बयान दर्ज कराया है. उसने बताया कि वह गरीब परिवार से है.
इंदिरा आवास के घर बना है. पति सुरेश राम बाहर मजदूरी करते हैं. बगल में बने फूस के घर में सास व ससुर रह रहे थे. कुछ दिनों से ससुर की तबीयत खराब थी. दोनों जमीन पर पुआल पर ही सोते थे. मंगलवार की रात दोनों खाना खाने के बाद अलाव सेंक कर सो गये. देर रात आवाज आने पर आंख खुली, तो देखा कि फूस के घर में आग लगी है. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. सास ससुर को आग से निकाला गया. इसमें ससुर कैलाश राम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.
वहीं सास को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. इलाज के दौरान बुधवार की दोपहर सास सतिया देवी की मौत हो गयी. स्थानीय मुखिया गुलशन खातून ने बताया कि सूचना मिलने पर बोचहां सीओ ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. उन्होंने आपदा कोष से दो दिनों में मुआवजे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










