मुजफ्फरपुर : मेयर समेत तीन आरोपितों की जमानत पर सुनवाई टली

मुजफ्फरपुर :शहर की सड़कों की सफाई अब रोड स्वीपिंग मशीन से करायी जायेगी. मंत्री सुरेश शर्मा की समीक्षा मीटिंग के बाद राजधानी पटना की तर्ज पर मुजफ्फरपुर में भी मेयर सुरेश कुमार ने 14 स्वीपिंग मशीन खरीदने का फैसला लिया है. सशक्त स्थायी समिति की प्रत्याशा में मेयर ने पत्र जारी कर इसके लिए नगर […]
मुजफ्फरपुर :शहर की सड़कों की सफाई अब रोड स्वीपिंग मशीन से करायी जायेगी. मंत्री सुरेश शर्मा की समीक्षा मीटिंग के बाद राजधानी पटना की तर्ज पर मुजफ्फरपुर में भी मेयर सुरेश कुमार ने 14 स्वीपिंग मशीन खरीदने का फैसला लिया है. सशक्त स्थायी समिति की प्रत्याशा में मेयर ने पत्र जारी कर इसके लिए नगर आयुक्त संजय दूबे को निर्देश दे दिया है.
बताया जाता है कि एक मशीन की कीमत करीब 50-60 लाख रुपये है, जो एक घंटे में 10-12 किमी मुख्य सड़कों की सफाई कर सकेगी. रोड स्वीपिंग मशीन आधुनिक तकनीक से लैस होगी. इसमें पावर वैक्यूम लगा होगा, जो सड़क पर डिवाइडर में फंसे डस्ट को भी खींच लेगा और एक टैंक में जमा कर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










