मुजफ्फरपुर : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर थाना के पताही लहलादपुर मेंबुधवार की सुबह एक ट्रक चालक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया. इस घटना में बाइक पर पीछे बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक वैशाली जिले के धर्मपुर गांव का प्रभु कुमार महतो […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर थाना के पताही लहलादपुर मेंबुधवार की सुबह एक ट्रक चालक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया. इस घटना में बाइक पर पीछे बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक वैशाली जिले के धर्मपुर गांव का प्रभु कुमार महतो था. वहीं, घायल युवक की पहचान काजी मोहम्मदपुर थाना के गन्नीपुर निवासी निवेश कुमार के रूप में हुई है. घटना में निवेश का कंधा व पैर टूट गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
हेलमेट की वजह से निवेश की जान बच गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने रेवा रोड को जाम कर दिया. सूचना पर सदर थानेदार सुनील कुमार रजक ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. घायल को इलाज के लिए पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. निवेश की सरैया में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है.
बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे निवेश व प्रभु एक बाइक पर सवार होकर दुकान के लिए निकले थे. इसी दौरान करीब नौ बजे पोल लदे एक ट्रक ने दोनों को कुचल दिया. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. निवेश के पिता राज कुमार सिंह ने बताया कि वे लोग सरैया इलाके के रहने वाले हैं. गन्नीपुर में वे अपना घर बना कर रहते हैं.
हादसे में बीड़ी व्यवसायी की मौत : मीनापुर थाना क्षेत्र के मुकसुदपुर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे एसकेएमसीएच लाया गया.
जहां तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सीतामढ़ी के मेलारोड भवदेपुर गांव के बीड़ी व्यवसायी नफिस आलम (27) के रूप में की गयी. मृतक के परिजनों ने मेडिकल ओपी पुलिस को बयान दर्ज कराया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
सड़क दुर्घटना में गल्ला व्यवसायी की माैत
अहियापुर के चंदन बखरी में मंगलवार की शाम अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से जख्मी गल्ला व्यवसायी की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गयी. व्यवसायी की पहचान अहियापुर थाना चौक निवासी नंदकिशोर राय के पुत्र दीपक कुमार (27) के रूप में की गयी. मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम दीपक बोचहां तगादा में गया था.
बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान चंदन बखरी फोरलेन एनएच 57 पर ट्रक चालक उसे रौंदते हुए फरार हो गया. इससे उनका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया.
देर रात उसे निजी अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी लक्ष्मी देवी व दो छोटे बच्चों ऋषिकेश व पुत्री स्मृति का रो रोकर बुरा हाल है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन