मुजफ्फरपुर : 25 हजार की आबादी प्रभावित
Updated at : 13 Jan 2019 10:07 AM (IST)
विज्ञापन

ब्रह्मपुरा व दाउदपुर कोठी पंप का मोटर जला मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा इलाके के दो पंप एक साथ ठप हो गये हैं. चार दिन पहले ठीक हुए ब्रह्मपुरा मिडिल स्कूल पंप व दाउदपुर कोठी के मोटर एक साथ जल गये. इससे शनिवार की सुबह से करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित है. निगम प्रशासन ने दोपहर […]
विज्ञापन
ब्रह्मपुरा व दाउदपुर कोठी पंप का मोटर जला
मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा इलाके के दो पंप एक साथ ठप हो गये हैं. चार दिन पहले ठीक हुए ब्रह्मपुरा मिडिल स्कूल पंप व दाउदपुर कोठी के मोटर एक साथ जल गये. इससे शनिवार की सुबह से करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित है.
निगम प्रशासन ने दोपहर बाद दोनों मोटर को बदलने की कवायद शुरू कर दी है. ब्रह्मपुरा मिडिल स्कूल में लगे 30 एचपी की जगह 15 एचपी का मोटर खरीद कर भेज गया. मिस्त्री इसे बदलने में जुटे रहे. वहीं, दाउदपुर कोठी में मोटर रविवार को बदला जायेगा. यहां 30 एचपी का मोटर लगेगा. नगर आयुक्त संजय दूबे ने बताया कि प्रभावित इलाके में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जायेगी. रविवार की शाम तक दोनों मोटर बदल पंप चालू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




