मुजफ्फरपुर : मोतीपुर में SBI की शाखा में चोरी में नाकाम होने पर लगायी गयी आग! पुलिस ने बरामद किये ग्रिल काटने के सामान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2019 9:09 AM
मुजफ्फरपुर : जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बाजार रोड स्थित अगनु सुपर मार्केत स्थित एसबीआई कि शाखा में शुक्रवार की अहले सुबह अचानक आग लग गयी. इस घटना में बैंक के अंदर के सारे सामान जलकर नष्ट हो गये. मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू […]
मुजफ्फरपुर : जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बाजार रोड स्थित अगनु सुपर मार्केत स्थित एसबीआई कि शाखा में शुक्रवार की अहले सुबह अचानक आग लग गयी. इस घटना में बैंक के अंदर के सारे सामान जलकर नष्ट हो गये. मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
बैंक में लगी आग को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि चोरी में विफल होने पर बैंक में आग लगायी गयी है. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की, तो शाखा प्रबंधक के प्रकोष्ठ के बगल में लगी खिड़की के ग्रिल कटे मिले. पुलिस ने वहां से खंती, रिंच और अन्य सामान बरामद किये हैं. फिलहाल पुलिस ने बैंक में अंदर आने जाने पर रोक लगा दी है. घटना का सुराग पाने के लिए पुलिस मौके पर श्वान दस्ते को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगने की जानकारी लोगों को मिली, उस समय घना कोहरा था. लोग ठंढ के कारण अपने घर मे ही थे. फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










