तहसीलदार के सत्यापन के बाद पास होगा नक्शा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नगर निगम में नक्शा पारित करने से लेकर उसके भौतिक सत्यापन की तहसीलदारों (कर संग्रहकर्ताओं) को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. नगर आयुक्त संजय दूबे ने सभी तहसीलदारों को इसके लिए निर्देश दिया है. अब तहसीलदार नक्शा शाखा आये आवेदन की मूल कॉपी प्राप्त कर उक्त स्थल का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करेंगे. निरीक्षण […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : नगर निगम में नक्शा पारित करने से लेकर उसके भौतिक सत्यापन की तहसीलदारों (कर संग्रहकर्ताओं) को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. नगर आयुक्त संजय दूबे ने सभी तहसीलदारों को इसके लिए निर्देश दिया है. अब तहसीलदार नक्शा शाखा आये आवेदन की मूल कॉपी प्राप्त कर उक्त स्थल का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करेंगे.
निरीक्षण के दौरान उन्हें यह देखना है कि जिस जगह का नक्शा पास करने के लिए आवेदन आया है, वहां जगह खाली है या नहीं. तहसीलदारों को यह भी जांच करनी है कि जिस स्थल का नक्शा पास करने का आवेदन आया है, उसके टैक्स का निर्धारण निगम द्वारा किया गया है या नहीं.
इन सभी बातों की जांच करने के लिए तहसीलदार अपनी रिपोर्ट नक्शा शाखा के सुपुर्द करेंगे. तहसीलदारों को हर हाल में नक्शा शाखा से आवेदकों की मूल कॉपी लेकर भौतिक सत्यापन कर दो दिनों के रिपोर्ट के साथ मूल कॉपी नक्शा शाखा में जमा करानी होगी. नक्शा पास करने को लेकर आये दिन कई शिकायतें मिल रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










