सास की हत्या करने वाले चुम्मन पांडेय व बहनोई पर प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2019 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बैरिया चाणक्यपुरी मुहल्ले में चारपहिया वाहन से रौंद कर सास कृष्णा देवी की हत्या करनेवाले दामाद पूर्व मुखिया चुम्मन पांडेय व उसके बहनोई नीतीश सिंह के खिलाफ बुधवार को अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतका के पुत्र राजा शुक्ला के बयान पर एफआईआर की कवायद पूरी की गयी. दर्ज प्राथमिकी […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बैरिया चाणक्यपुरी मुहल्ले में चारपहिया वाहन से रौंद कर सास कृष्णा देवी की हत्या करनेवाले दामाद पूर्व मुखिया चुम्मन पांडेय व उसके बहनोई नीतीश सिंह के खिलाफ बुधवार को अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतका के पुत्र राजा शुक्ला के बयान पर एफआईआर की कवायद पूरी की गयी.
दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी को लेकर कथैया व बैरिया में छापेमारी की, लेकिन दोनों फरार मिले. वहीं, घटना में जख्मी चांदनी देवी व उसका छोटा भाई रवि शुक्ला की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पुलिस को दिये बयान में राजा शुक्ला ने बताया कि उसकी मां कृष्णा देवी, भाई रवि शुक्ला व मंझली बहन चांदनी देवी मंगलवार की शाम उसकी छोटी बहन से मिलने चाणक्युपरी स्थित किराये की मकान पर पहुंची थी. देर शाम तीनों मिलकर वापस बाइक से माड़ीपुर लौट रहे थे.
इस बीच आरोपित चुम्मन पांडेय व नीतीश ने अपनी कार से तीनों को रौंद कर हत्या करने की कोशिश की. मौके पर ही उसकी मां कृष्णा देवी की मौत हो गयी. भाई रवि व बहन चांदनी अभी जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं. थानेदार मनोज सिंह ने बताया कि राजा शुक्ला के बयान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें चुम्मन पांडेय व उसके बहनोई नीतिश सिंह को आरोपित किया गया है. कई बिंदुओं पर जांच चल रही है.
पुलिस ने गुड़िया से की पूछताछ
अहियापुर पुलिस ने हत्या का कारण पता लगाने क लिए आरोपित चुम्मन पांडेय की दूसरी पत्नी गुड़िया से पूछताछ की. उसकी पहली पत्नी कथैया थानाक्षेत्र के नवलपुर पंचायत की वर्तमान मुखिया है. बताया जाता है कि पहली पत्नी के साथ भी वह कई बार मारपीट कर चुका है. इससे दोनों के संबंध अच्छे नहीं रहे हैं. दूसरी पत्नी गुड़िया के साथ वह चाणक्यपुरी में किराये की मकान में रह रहा था.
- मृतका के पुत्र राजा शुक्ला के बयान पर अहियापुर थाने में करायी गयी एफआईआर
- दोनों जख्मी चांदनी व रवि की हालत नाजुक, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
- पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कथैया व बैरिया में की छापेमारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




