मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड, कड़ी सुरक्षा में शूटर से हो रही पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2018 5:54 AM
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर हत्याकांड में गिरफ्तार शार्प शूटर गोविंद से कड़ी सुरक्षा में पूछताछ हो रही है. बुधवार को पेशी के दौरान सीजेएम न्यायालय से लेकर पूरे कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी थी. उसकी सुरक्षा में क्यूआरटी, डीओयू के दर्जनों जवानों के साथ तीन इंस्पेक्टर व नगर थाने की गश्ती पुलिस […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर हत्याकांड में गिरफ्तार शार्प शूटर गोविंद से कड़ी सुरक्षा में पूछताछ हो रही है. बुधवार को पेशी के दौरान सीजेएम न्यायालय से लेकर पूरे कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी थी. उसकी सुरक्षा में क्यूआरटी, डीओयू के दर्जनों जवानों के साथ तीन इंस्पेक्टर व नगर थाने की गश्ती पुलिस की तैनाती की गयी थी. सदर अस्पताल में भी
बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किये गये थे. न्यायिक हिरासत में लिये जाने के बाद न्यायालय परिसर से केंद्रीय कारा के रास्ते में आनेवाले सभी थानेदारों को सतर्क कर दिया गया था. सभी की गश्ती गाड़ी सड़क पर सघन गश्त लगा रही थी.
एक दर्जन मोबाइल नंबर पर पुलिस की नजर
गोविंद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस एक दर्जन मोबाइल नंबरों पर नजर रख रही है. सर्विलांस सेल के तकनीकी विशेषज्ञ उक्त नंबरों के कॉल डिटेल और टावर लोकेशन पर नजर रख रहे हैं. सर्विलांस सेल की जांच में रखे गये मोबाइल के नंबर पूर्व मेयर हत्याकांड में साजिश रचनेवाले संदिग्धों के बताये जा रहे हैं. गोविंद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनकी एक-एक गतिविधि पर नजर रख रही है.
मुजफ्फरपुर : पेशी व सुनवाई के दौरान सीजेएम कोर्ट की सुरक्षाकर्मियों ने की थी नाकेबंदी
मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर हत्याकांड में शामिल शूटर गोविंद के बाद अब पुलिस इस घटना के प्लानर दुर्गेश उर्फ भगीना के तलाश में जुट गयी है. पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी के क्रम में इस गिरोह के दो गुर्गों को उठाया है. इससे पूर्व मेयर हत्याकांड में शामिल शूटरों की दूसरी टीम के साथ ही दुर्गेश के ठिकानों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. उसके निशानदेही पर छापेमारी भी जारी है.
कच्ची-पक्की चौक से दो युवकों को उठाया
पुलिस ने कच्ची-पक्की चौक से दो युवकों को उठाया है. दोनों की सदर थाना इलाके के अतरदह मुहल्ले के बताये जा रहे हैं. शहर में छिनतई व झपटमारी की घटनाओं में शामिल उक्त दोनों युवकों से दुर्गेश और हत्याकांड के दौरान दूसरे बाइक पर सवार शूटरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. वहीं उसके ठिकाने की जानकारी भी ली जा रही है.
गोविंद ने पुलिस को दुर्गेश के ठिकाने की दी जानकारी
गोविंद ने दुर्गेश के पूर्व मेयर हत्याकांड में शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी है. साथ ही इस घटना में शामिल सुजीत सहित अन्य अपराधियों के नामों का खुलासा कर दिया है. सुजीत व दुर्गेश के साथ ही शहर के कई सफेदपोशों के नाम बताये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










