एसकेएमसीएच में कई साल पुरानी वायरिंग होगी दुरुस्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2018 3:43 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में सालों पुरानी वायरिंग दुरुस्त होगी. इसके साथ ही जहां नयी वायरिंग की जरूरत होगी, वहां पर नये तरीके से काम होगा. पानी आपूर्ति सिस्टम को भी जल्द दुरुस्त किया जायेगा. यह बातें पटना से आयी बीएमआईसीएल की छह सदस्यीय टीम ने बुधवार को एसकेएमसीएच के निरीक्षण के दौरान कहीं. टीम ने […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में सालों पुरानी वायरिंग दुरुस्त होगी. इसके साथ ही जहां नयी वायरिंग की जरूरत होगी, वहां पर नये तरीके से काम होगा. पानी आपूर्ति सिस्टम को भी जल्द दुरुस्त किया जायेगा. यह बातें पटना से आयी बीएमआईसीएल की छह सदस्यीय टीम ने बुधवार को एसकेएमसीएच के निरीक्षण के दौरान कहीं. टीम ने परिसर में बनने वाले ट्रॉमा सेंटर के लिए जो जगह चयनित है, उसका भी जायजा लिया.
उसके बाद टीम ने उस जगह को सही नहीं बताते हुए विद्युत परिसर में सेंटर के भवन बनाने की बात कहीं. अगले सप्ताह से यहां भवन का निर्माण शुरू होगा. टीम ने एसकेएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार व अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही से विचार-विमर्श कर जल्द ही खराब वायरिंग का दुरुस्त करने के निर्देश भी दिये.
प्राचार्य ने बताया कि बीएमसीआईएल के अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम एसकेएमसीएच का निरीक्षण करने आयी थी.
इस दौरान टीम के सदस्यों ने बिजली व्यवस्था सहित निर्माणाधीन एमसीएच भवन का भी जायजा लिया. वहीं, परिसर में बनने वाले ट्रॉमा सेंटर के लिए नई जगह का चयन किया हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन