ePaper

कांटी में एक करोड़ की शराब बरामद

Updated at : 21 Nov 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
कांटी में एक करोड़ की शराब बरामद

मुजफ्फरपुर : कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर स्थित राज फ्लॉवर मिल के समीप मंगलवार की रात पुलिस ने एक कंटेनर शराब बरामद किया है. चालक व खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. पुलिस कंटेनर को जब्त कर थाने ले आई है. देर रात तक शराब के कार्टन की गिनती जारी थी. अनुमान […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर स्थित राज फ्लॉवर मिल के समीप मंगलवार की रात पुलिस ने एक कंटेनर शराब बरामद किया है. चालक व खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.
पुलिस कंटेनर को जब्त कर थाने ले आई है. देर रात तक शराब के कार्टन की गिनती जारी थी. अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन सौ से अधिक कार्टन से अधिक शराब कंटेनर में लोड था. मामले को लेकर थानेदार सोना प्रसाद सिंह का कहना है कि दारोगा अभय कुमार पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त में थे.
इस दौरान संदेह होने पर एक कंटेनर को जांच के लिए रोका, तो चालक तेजी से भागने लगा. पुलिस टीम ने जब पीछा किया तो कुछ दूर आगे जाकर चालक ने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और भाग निकला.
सफारी व स्कॉर्पियो से 68 कार्टन विदेशी शराब बरामद, एक चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर . सदर पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक किलोमीटर तक पीछा कर भामा साह द्वार के पास स्कॉर्पियो व सफारी से 68 कार्टन शराब जब्त की है. दोनों गाड़ियों में 34-34 कार्टन शराब लदी थी. पुलिस टीम ने मौके से स्कॉर्पियो के चालक पकड़ी पताही निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. अन्य कारोबारी मौके से भाग निकले.
जब्त शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गयी है. सफारी से जो ऑनर बुक बरामद हुआ है, उस पर गोबरसही श्रीराम कॉलोनी निवासी मिथिलेश सिंह और स्कॉर्पियो से बरामद ऑनर बुक में सरैया के आलोक कुमार रंजन का नाम अंकित है. नगर डीएसपी मुकुल कुमार ने रंजन मौके पर पहुंच गिरफ्तार चालक से पूछताछ की.
उसने बताया कि भगवानपुर चौक पर उनको गाड़ी मिलती थी. एक बार खेप पहुंचाने पर 500 रुपये मिलता था. सदर थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि सुबह में सूचना मिली कि कांटी में वाहन लूट कर लुटेरा सफेद रंग की बिना नंबर के स्कॉर्पियो से शहर की ओर भागा है. इस सूचना पर दारोगा महेश्वर मंडल को चेकिंग के लिए भगवानपुर चौक पर भेजा गया.
वहां सफेद रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो को आते देख हाथ देकर उसे रुकने को कहा, तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. फरार सफारी चालक का नाम सुमित कुमार बताया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन