कुढ़नी में दीया जलाते महिला झुलसी, मौत
Updated at : 09 Nov 2018 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

कुढ़नी : दीपावली की रात अलग-अलग जगहों पर हुई अगलगी में करीब छह घर जल गये. उधर, सकरी में दीपक जला रही रूदल राय की पत्नी मरछिया देवी (60) की झुलसने से मौत हो गयी. सूचना पर पहुंचे राजद नेता बबलू कुशवाहा ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. इधर, आधे दर्जन घरों में आग […]
विज्ञापन
कुढ़नी : दीपावली की रात अलग-अलग जगहों पर हुई अगलगी में करीब छह घर जल गये. उधर, सकरी में दीपक जला रही रूदल राय की पत्नी मरछिया देवी (60) की झुलसने से मौत हो गयी. सूचना पर पहुंचे राजद नेता बबलू कुशवाहा ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.
इधर, आधे दर्जन घरों में आग से हजारों रुपये सहित लाखों की संपत्ति जल गयी. अग्निपीड़ितों में बलौरडीह की शीला देवी व बबीता देवी शामिल हैं. जिला पार्षद सुजीत रजक ने सहायता राशि दी. वहीं, तुर्की ओपी के लक्ष्मीपुर में अशोक राम का घर भी खाक हो गया. बंगरा हरदास में दीपावली की रात पटाखे से बैद्यनाथ मांझी व रामप्रीत मांझी का फूस खाक हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




