सार्जेंट मेजर पर प्राथमिकी, अश्लील बातें करने का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : रेल पुलिस में अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रही मृत पुलिसकर्मी की पत्नी से फोन पर अश्लील बात करने के मामले में सार्जेंट मेजर कामेश्वर दास पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बेतिया में ट्रेनिंग ले रही पीड़िता बुधवार को एसएसपी मनोज कुमार से मिल अपनी व्यथा […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : रेल पुलिस में अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रही मृत पुलिसकर्मी की पत्नी से फोन पर अश्लील बात करने के मामले में सार्जेंट मेजर कामेश्वर दास पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बेतिया में ट्रेनिंग ले रही पीड़िता बुधवार को एसएसपी मनोज कुमार से मिल अपनी व्यथा सुनाई.
एसएसपी ने महिला थाने की पुलिस पदाधिकारी को पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन का आदेश दिया. पुलिस को दिये आवेदन में मेडिकल के पूर्व फोन पर गंदी-गंदी बातें करने, अकेले में आवास पर बुलाने के साथ ही कई तरह से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाये हैं. जानकारी हो कि पीड़िता के साथ अश्लील बात करने का ऑडियो 25 अक्तूबर को वायरल हुआ था. इसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा.
समस्तीपुर में ड्यूटी के दौरान हुई थी पति की मौत
मृत पुलिस कर्मी 99 बैच का सिपाही था. तीन वर्ष पूर्व ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी थी. इसके बाद नियम के अनुसार उसकी पत्नी को नौकरी मिलनी थी. लेकिन, अधिकारियों की लापरवाही के कारण तीन साल बाद भी महिला को नौकरी नहीं मिली. करीब तीन वर्ष बाद महिला को इसी साल जुलाई में नौकरी मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










