अंकल मेरी मां बाइक से गिरी, अब नहीं उठ रही..

Updated at : 30 Oct 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
अंकल मेरी मां बाइक से गिरी, अब नहीं उठ रही..

मुजफ्फरपुर : अंकल मेरी मां बाइक से गिरी है,अबतक नहीं उठी है. उन्हें उठाइये न घर जाना है. इतना बोलने के बाद तीन साल का मासूम डब्बू बदहवास हो गया. वह अपनी मां की क्षत- विक्षत शव के सामने ही एक घंटे तक चुपचाप खड़ा रहा. लोग उसके सामने आकर उसकी तस्वीर खींच रहा था. […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अंकल मेरी मां बाइक से गिरी है,अबतक नहीं उठी है. उन्हें उठाइये न घर जाना है. इतना बोलने के बाद तीन साल का मासूम डब्बू बदहवास हो गया. वह अपनी मां की क्षत- विक्षत शव के सामने ही एक घंटे तक चुपचाप खड़ा रहा. लोग उसके सामने आकर उसकी तस्वीर खींच रहा था. कोई उसको अपनी गोद में उठा रहा था.
लेकिन, डब्बू को कुछ समझ नहीं आ रहा था. एक घंटे बाद जब उसका अपने मामा दीपक पहुंचा तो वह दौड़कर उसके सिने से जा लगा. उसके बाद लोगों ने बहुत डब्बू को बुलाने की कोशिश किया. लेकिन वह चुपचाप अपने मामा के सिने से लिपटा रहा. उसके आंख से आंसू लगातार गिर रहे थे .
काफी कष्ट से बेटे को पाल रही थी मनीषा : मनीषा के परिवार के लोगों का कहना था कि डब्बू पेट में ही था तब ही उसका पति उसे छोड़ कर भाग गया. पति के जाने के बाद भी उसकी हिम्मत नहीं टूटी. अपने बेटे के भविष्य के लिए उसने दूसरी शादी करने से इनकार कर दिया. मायके में ही रहकर वह अपना गुजर बसर कर रह थी. बेटे को जोंडिस होने के बाद वह इलाज के लिए पहले मायके से पैसा लिया . लेकिन ज्यादा खर्च होने के बाद वह ससुराल पैसे के लिए फोन की थी .
सास ने जमीन बंधक रख इलाज को दिये थे 7 हजार
बेटे के इलाज के लिए मनीषा शनिवार को अपने ससुराल फोन किया था. उसकी सास ने पति के हिस्से की जमीन भरना रखकर पैसे देने के लिए बुलाया था. मनीषा की चचेरी बहन का कहना था कि वह जीरोमाईल जाकर अपनी सास से 7 हजार रुपया लिया. फिर, वहां से जूरन छपरा जाकर बेटे की इलाज करवायी. वापस लौटने समय संजय सिनेमा पुल पर बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद मनीषा नीचे गिर गयी. उसे ट्रक ने रौंद दिया.
इधर, घर पर पड़ा था चाचा का शव
ग्रामीणों ने बताया कि मनीषा के चाचा की स्थिति सोमवार की सुबह काफी नाजुक थी. लेकिन बेटे की ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण वह अपने चचेरे भाई पंकज कुमार की बाइक से डॉक्टर को दिखाने के लिए निकली. घर से निकलने के कुछ देर बाद ही उसके चाचा की मौत हो गयी. इधर घर के लोग उनके अंतिम संस्कार में जुटे थे कि सूचना मिली कि मनीषा की भी मौत हो गयी. सभी लोग शव को दरवाजे पर छोड़कर ही घटनास्थल पर पहुंच गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन