आज से संविदा पर कार्यरत विद्युत कर्मी रहेंगे हड़ताल पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सेवा नियमित करने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सरकार की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है.एनबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी ने कंपनी के अधीन आने वाले मुजफ्फरपुर समेत सभी जिले के डीएम व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है. इसमें कहा है […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सेवा नियमित करने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सरकार की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है.एनबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी ने कंपनी के अधीन आने वाले मुजफ्फरपुर समेत सभी जिले के डीएम व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है.
इसमें कहा है कि सुबह आठ बजे से प्रगतिशील विद्युत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा (मानव बल) हड़ताल पर रहने की घोषणा की है. इससे जिले के सभी पावर सब स्टेशन, विद्युत लाइन व वितरण ट्रांसफॉर्मर, आपूर्ति प्रशाखा आदि में कार्यरत सभी कर्मी हड़ताल पर रह सकते हैं. इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. इसको देखते हुए पावर सब स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










