बिहार : मुजफ्फरपुर में पूर्व महापौर सहित दो की हत्या

Updated at : 23 Sep 2018 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मुजफ्फरपुर में पूर्व महापौर सहित दो की हत्या

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना अंतर्गत अग्निशमन कार्यालय के समीप आज शाम आधुनिक स्वचालित हथियारों से लैस अज्ञात अपराधियों ने पूर्व महापौर समीर कुमार और उनके वाहन चालक पर अंधाधुंध गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन ने बताया कि दोनों शवों समीर कुमार (50) और उनके […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना अंतर्गत अग्निशमन कार्यालय के समीप आज शाम आधुनिक स्वचालित हथियारों से लैस अज्ञात अपराधियों ने पूर्व महापौर समीर कुमार और उनके वाहन चालक पर अंधाधुंध गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन ने बताया कि दोनों शवों समीर कुमार (50) और उनके चालक रोहित कुमार (40) को पोस्टमार्टम के लिये श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है तथा अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं.

यह पूछे जाने पर कि इस वारदात को अंजाम दिये जाने के लिए अपराधियों ने एके 47 का इस्तेमाल किया, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गोलीबारी की गयी है उससे यही लगता है कि इसमें किसी आधुनिक स्वचालित हथियार का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने बताया कि वारदात स्थल से पुलिस ने करीब 17 खोखा बरामद किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन