बाइकर्स गैंग के आतंक से शहर रहा परेशान, मोतीझील में महिला की चेन छीनी
Updated at : 17 Sep 2018 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बाइकर्स गैंग ने मोतीझील में रविवार की दोपहर जेल चौक की निवासी धनंजय सिंह की पत्नी की चेन छीन ली. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश ओवरब्रिज होकर फरार हो गये. घटना के समय दोनों खरीदारी करने के लिये आये थे. चेन छिनतई की सूचना पर नगर थाने के दारोगा धीरज […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बाइकर्स गैंग ने मोतीझील में रविवार की दोपहर जेल चौक की निवासी धनंजय सिंह की पत्नी की चेन छीन ली. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश ओवरब्रिज होकर फरार हो गये. घटना के समय दोनों खरीदारी करने के लिये आये थे. चेन छिनतई की सूचना पर नगर थाने के दारोगा धीरज कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की. इसके बाद आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला. वहां कुछ सुराग हासिल नहीं हाेने के बाद पुलिस सरैयागंज टावर स्थिति सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंच छानबीन की. इसमें बाइक सवार दो संदिग्धों की तस्वीर कैद मिली.
फुटेज से हुआ सत्यापन
पुलिस फुटेज के आधार पर उनका सत्यापन करने में जुट गयी है. बताया जाता है कि जेल चौक निवासी धनंजय सिंह अपनी पत्नी के साथ दोपहर में खरीददारी करने मोतीझील आये थे. एक चप्पल के शोरूम से खरीददारी करने के बाद धनंजय बाइक लेकर आगे-आगे चलने लगे. उनकी पत्नी पैदल पीछे से चल रही थी. इस बीच ओवरब्रिज के मुहाने पर बाइक खड़ी किये बदमाशों ने पुल से ही झुक कर महिला के गले से चेन छीन ली. जब तक वह शोर मचाती दोनों बदमाश पुल से होकर भाग निकले. थानेदार मो सुजाउद्दीन ने बताया कि छिनतई की सूचना पर पुलिस मौके पर गयी थी. अभी तक मामले को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




