मुजफ्फरपुर : बाइकर्स गैंग ने शिक्षिका की चेन छीनी

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बाइकर्स गैंग ने शिक्षिका की चेन छीनी

मुजफ्फरपुर : साइंस कॉलेज के पास गुरुवार को शाम करीब 3.45 बजे बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका नीलम कुमारी की चेन छीन ली. शिक्षिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग जब-तक जुटते, इससे पहले ही दोनों बदमाश तेजी से बाइक भगाते हुए मझौलिया की ओर भाग निकले. घटना के समय वह डुमरी मध्य विद्यालय […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : साइंस कॉलेज के पास गुरुवार को शाम करीब 3.45 बजे बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका नीलम कुमारी की चेन छीन ली. शिक्षिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग जब-तक जुटते, इससे पहले ही दोनों बदमाश तेजी से बाइक भगाते हुए मझौलिया की ओर भाग निकले. घटना के समय वह डुमरी मध्य विद्यालय से पैदल दामूचक के शिवपुरी रोड नंबर दो स्थित आवास लौट रही थीं. चेन छिनतई की सूचना पर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. इस मामले में पीड़िता ने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
शिक्षिका ने बताया कि वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थीं. गोबरसही चौक स्थित एटीएम को पार किया, तो बाइक सवार दो बदमाश उनका पीछा करने लगे. वे जैसे ही साइंस कॉलेज के समीप पहुंचीं, पीछे से झपट्टा मार कर गले से चेन छीन ली और तेजी से मझौलिया की ओर भाग निकले. तुरंत घटना की सूचना अपने बेटे व स्कूल के स्टाफ को दी. उनके आने पर थाने में शिकायत की है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन