134 परिवारों को मिलेगा व्यक्तिगत शौचालय, खाते में आएंगे 12 हजार रुपये:

Updated:
विज्ञापन
134 परिवारों को मिलेगा व्यक्तिगत शौचालय, खाते में आएंगे 12 हजार रुपये:

12 thousand rupees will come in the account

विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को बढ़ावा, शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने की कवायद वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र के 134 परिवार, जिनके पास शौचालय की सुविधा नहीं है, अब व्यक्तिगत शौचालय का लाभ उठा सकेंगे. नगर निगम ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मांगी गई सूची में इन परिवारों का विवरण भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है. इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी. नगर निगम ने सभी लाभार्थियों से उनके बैंक खाते का विवरण जमा करने को कहा है, ताकि राशि का हस्तांतरण सुचारू रूप से हो सके. यह पहल शहर को खुले में शौच से मुक्त बनाने और स्वच्छ भारत अभियान को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन