ePaper

मोतिहारी से दरभंगा एनएच के बीच बनेंगे 12 फ्लाई ओवर

Updated at : 31 Aug 2024 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी से दरभंगा एनएच के बीच बनेंगे 12 फ्लाई ओवर

मोतिहारी से दरभंगा एनएच के बीच बनेंगे 12 फ्लाई ओवर

विज्ञापन

-बन रही डीपीआर, जिला सड़क सुरक्षा समिति की डीएम ने की समीक्षा

-दुर्घटना रोकने के लिए एनएचएआइ द्वारा की जा रही कार्रवाईमुजफ्फरपुर. सड़क दुर्घटना रोकने, एनएच की सड़कों पर सुरक्षित व सुगम वाहनों के परिचालन को लेकर जिले में मोतिहारी से दरभंगा एनएच (एनएच 27 ईस्ट – वेस्ट कोरिडोर) के बीच 12 फ्लाइओवर का निर्माण होगा. डीएम के निर्देश पर एनएचएआइ के माध्यम से ये बनाये जायेंगे. इस संबंध मे एनएचएआइ द्वारा इसके निर्माण के दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. यह जानकारी डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, खनन टास्क फोर्स व उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक में दी गयी. बैठक में एनएचएआइ के सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि ये फ्लाइओवर बखरी चौक, काली मंदिर मोतीपुर, पनसलवा चौक, नरियार, छिन्नमस्तिका मंदिर के पास, नियर कांटी थर्मल, नेताजी चौक, खरिका चौक, संगम घाट (विजय छपरा), गहरा चौक, मझौली चौक व बरगी बाजार पर बनेंगे. इन जगहों पर फ्लाइओवर के बनने से सड़क दुर्घटना में काफी कमी आयेगी. जिन जगहों पर निर्माण होने जा रहा है, उसमें सबसे अधिक दुर्घटना बीते वित्तीय वर्ष में काली मंदिर मोतीपुर के पास हुई थी. सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने, वाहनों का सुरक्षित, सुगम परिचालन को लेकर सड़कों के किनारे साइनेज लगाने, ट्रैफिक सिग्नल लगाने, रेडियम लाइट लगाने, सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पर होर्डिंग फ्लेक्स लगाने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त डीएम ने मोटर वाहन अधिनियम के बारे में जागरूक करने और जांच अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिये. डीटीओ व एसडीओ को टीम गठन कर प्रत्येक सप्ताह जांच के निर्देश दिये.

छापेमारी अभियान में तेजी लाने के निर्देश :

खनन टास्क फोर्स की समीक्षा करते हुए डीएम ने अवैध परिवहन रोकने के लिए स्थल चिह्नित कर बैरियर लगाने, टीम गठित प्रत्यके सप्ताह में अलग अलग दिन में जांच करने, राजस्व वसूली में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये. इसके लिए एसडीओ पूर्वी, एसडीपीओ, खनिज विकास पदाधिकार, खान निरीक्षक व एमवीआइ की टीम गठित कर छापेमारी अभियान में तेजी लाने को कहा गया. लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का सख्त निर्देश दिये.

अगस्त में 9696 लीटर शराब की जब्ती :

अवैध शराब के उत्पादन, बिक्री व परिवहन पर रोक लगाने हेतु डीएम ने सहायक आयुक्त उत्पाद को छापेमारी अभियान चलाने तथा कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिये. अगस्त में 9696 लीटर शराब की जब्ती की गई है. इस पर डीएम ने कहा कि सितंबर में होने वाली समीक्षा बैठक में जुलाई, अगस्त व सितंबर में शराब की जब्ती संबंधी थानावार रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी. इसकी तैयारी के लिए एसएसपी के माध्यम से वैसे थानों को पत्र भेजने का निर्देश दिया, जिन थानों में तीन माह के भीतर शून्य जब्ती की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन