मुजफ्फरपुर : टीसीए के प्राचार्य पर हमला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुरौल (मुजफ्फरपुर) : तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली के प्राचार्य डॉ देवेंद्र सिंह को महाविद्यालय के चौकीदार व उनके समर्थकों ने सोमवार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. शोर मचाने पर पुलिसकर्मियों के पहुंचने के पहले ही सभी हमलावर फरार हो गये. अभी उनका इलाज पूसा स्थित अस्पताल में चल रहा है. सूचना […]
विज्ञापन
मुरौल (मुजफ्फरपुर) : तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली के प्राचार्य डॉ देवेंद्र सिंह को महाविद्यालय के चौकीदार व उनके समर्थकों ने सोमवार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. शोर मचाने पर पुलिसकर्मियों के पहुंचने के पहले ही सभी हमलावर फरार हो गये.
अभी उनका इलाज पूसा स्थित अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलने पर डॉ राजेंद्र प्रासाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रविनंदन, अधिष्ठाता कृषि डाॅ यसके वाष्णेय ने कैंपस पहुंच कर मामले की जानकारी ली. प्राचार्य को इलाज के लिए पूसा ले गये. इस संबंध में सकरा के थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन एवं गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है.
मालूम हो कि तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली के नाइट गार्ड की चेकिंग में शनिवार की रात प्राचार्य डॉ देवेंद्र सिंह पहुंचे थे. प्राचार्य के अनुसार उस समय सभी चौकीदार सोये हुए थे. उन्होंने सभी की फोटो खींच ली थी. रविवार की सुबह सभी चौकीदारों ने अपने-अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महाविद्यालय में हंगामा किया था. तोड़फोड़ भी की गयी थी. चौकीदारों ने प्राचार्य सहित अन्य लोगों को आरोपित करते हुए सकरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था. आवेदन में उनलोगों ने प्राचार्य पर मारपीट करने और जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाया था.
वार्ता के लिए पहुंचे थे प्रशासनिक अधिकारी
इसी घटना को लेकर सोमवार को वार्ता के डीएसपी गौरव पांडेय व एसडीओ पूर्वी कुन्दन कुमार सहित सकरा व पियर थाना महाविद्यालय पहुंचे थे. सभी प्रशासनिक अधिकारी ऊपरी मंजिल पर बैठे थे.
प्राचार्य को फोन कर वार्ता के लिए बुलाया गया. प्राचार्य ने महाविद्यालय पहुंचकर सीधे अपने कक्ष के सामने गाड़ी खड़ी की. वहां से जैसे ही अपने कक्ष में जाने लगे, उसी बीच पहले से घात लगाए चौकीदारों व उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया. मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस के पहुंचने के लिए पहले ही सभी वहां से फरार भी हो गये. प्राचार्य को पुलिस ने इलाज के लिए पूसा के अस्पताल में भर्ती कराया है.
प्राचार्य ने लगाया लूटपाट का भी आरोप
प्रार्चाय डॉ. देवेन्द्र सिंह ने बताया कि अर्जुन कुमार, श्रवण कुमार, पुसा थाना के महमदा निवासी रविशंकर सिंह सहित 30 से 40 लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. साथ ही 20 हजार रुपये समेत कई सामान भी छीन लिया है.
थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि मामले में अबतक आवेदन नहीं मिला है. सुरक्षा के लिए महाविद्यालय में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. प्राचार्य की ओर से प्राथमिकी के लिए आवेदन प्राप्त होते ही कारवाई शुरू कर दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










