वोकेशनल कोर्सो की फीस में वृद्धि का विरोध शुरू

मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विवि के वोकेशनल कोर्सो की फीस में की गयी बढ़ोतरी का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है. छात्र विवि प्रशासन पर मनमानी कर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं विवि प्रशासन इसे नीतिगत व छात्र हित में लिया गया फैसला बता रहा है. सोमवार को छात्र राजद के विवि […]
मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विवि के वोकेशनल कोर्सो की फीस में की गयी बढ़ोतरी का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है. छात्र विवि प्रशासन पर मनमानी कर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं.
वहीं विवि प्रशासन इसे नीतिगत व छात्र हित में लिया गया फैसला बता रहा है. सोमवार को छात्र राजद के विवि अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने इसका विरोध करते हुए वीसी को एक ज्ञापन सौंपा है. इसमें फीस वृद्धि के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया गया है. सालों से लंबित छात्र संघ चुनाव, लंबित परीक्षाफल प्रकाशित करने व विवि में पड़ा मूल प्रमाण पत्र को कॉलेजों में भेजने की व्यवस्था करने की भी मांग की गयी है. दीपक ठाकुर ने कहा कि यदि विवि इन मांगों को पूरा करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाता है व बढ़ायी गयी फीस को वापस नहीं करता है. तो इस परिस्थिति में छात्र सड़क पर उतर आंदोलन करेंगे.
गौरतलब है कि पिछले दिनों सीसीडीसी के प्रस्ताव पर कुलपति ने सभी वोकेशनल कोर्सो की फीस में प्रत्येक वर्ष जमा होने वाली राशि में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की थी. तीन वर्षीय वोकेशनल कोर्सो में तीन हजार व दो वर्षीय वोकेशनल कोर्सो में दो हजार रुपये तक की बढ़ोतरी नये सत्र से की गयी है.
डॉ संगीता रानी बनी होम साइंस की हेड : बीआरए बिहार विवि होम साइंस विभाग की हेड डॉ संगीता रानी को बनाया गया है. डॉ संगीता रानी एलएनटी कॉलेज में होम साइंस की हेड थी. उन्हें विवि ने रोटेशन सिस्टम के तहत हेड की कुरसी तीन सालों के लिए सौंपा है. हेड बनने के बाद सोमवार को डॉ संगीता रानी ने कार्यभार संभाल लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




