स्कूल की बाल संसद में बनेंगे प्रधानमंत्री

मुजफ्फरपुर: स्कूलों में भी नेता गरजेंगे. पक्ष व विपक्ष होंगे. मुद्दे पर बातें होंगी. यहां भी मंत्री बनेंगे. मंत्री अपना कार्य विवरणी संसद में पेश करेंगे. स्कूलों की कार्य कलापों पर ध्यान रखेंगे. स्कूलों में आवश्यक कार्य करायेंगे. विद्यालय के पठन-पाठन व व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे. लेकिन यहां बाहरी लोगों की राजनीति नहीं चलेगी. […]
मुजफ्फरपुर: स्कूलों में भी नेता गरजेंगे. पक्ष व विपक्ष होंगे. मुद्दे पर बातें होंगी. यहां भी मंत्री बनेंगे. मंत्री अपना कार्य विवरणी संसद में पेश करेंगे. स्कूलों की कार्य कलापों पर ध्यान रखेंगे. स्कूलों में आवश्यक कार्य करायेंगे. विद्यालय के पठन-पाठन व व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे. लेकिन यहां बाहरी लोगों की राजनीति नहीं चलेगी. बच्चे अपने तरीके से स्वच्छ व साफ सुथरी राजनीति करेंगे. स्कूलों में बाल संसद होगा. इन्हीं में से सजग बच्चे मंत्री भी बनेंगे.
बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता के विकास के लिए शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है. गरमी छुट्टी बाद इस कार्य को पूर्ण कर लेना है. राज्य परियोजना निदेशक राहुल सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी मुस्तफा हुसैन मंसूरी व डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान जियाउल होदा खां को स्कूलों में इन गतिविधियों को पूरा करने को कहा है. विभाग का मानना है कि इससे बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता बढ़ेगी. बच्चों में किसी भी विषय पर बोलने व किसी कार्य को कराने के लिए नेतृत्व क्षमता का विकास होगा.
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान जियाउल होदा खां ने बताया कि शिक्षा विभाग की यह काफी अच्छी पहल है. यह परंपरा पहले से हो रही थी. लेकिन बीच में कई कारणों से व्यवस्था ठप हो गयी थी. तब से बाल संसद कार्य नहीं कर रहा था. लेकिन फिर से इस कार्य को नये सिरे से व डॉक्यूमेंट के साथ पूरा करना है. मौखिक कार्य नहीं होगा. बाल संसद को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है. सभी स्कूलों से बाल संसद गठन की रिपोर्ट मंगाया जायेगा. इसे शिक्षा विभाग के मुख्यालय को भेजना है. बाल संसद के चयन के बाद स्कूलों में मंत्री भी बनेंगे. सारे बाल सांसद मिल कर प्रधानमंत्री का चयन करेंगे. वहीं, फिर सफाई मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, पर्यावरण मंत्री होंगे. सभी अपने-अपने कार्य के लिए वर्ग के कुछ बच्चों का भी सहयोग ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




