काम के साथ न्याय करें अधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : राजस्व न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने अधिकारियों को काम के साथ न्याय करने की नसीहत दी है. गुरुवार को प्रमंडलीय कार्यालय में हुई बैठक में आयुक्त ने कहा कि कोर्ट केसों के लिए समय नियमित रूप से रखें. विलंब होने से लोगों में असंतोष होता […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : राजस्व न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने अधिकारियों को काम के साथ न्याय करने की नसीहत दी है. गुरुवार को प्रमंडलीय कार्यालय में हुई बैठक में आयुक्त ने कहा कि कोर्ट केसों के लिए समय नियमित रूप से रखें. विलंब होने से लोगों में असंतोष होता है. गांव से आते हैं.
अधिवक्ता को फीस देते हैं. न्यायालय कार्य नहीं होने से असंतोष एवं अविश्वास का भाव पैदा होता है. जुलाई महीने में राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह द्वारा लंबित वादों की समीक्षा का हवाला देते हुए आयुक्त ने कहा कि कोर्ट केस में कमी नहीं आयी है. निष्पादन में तेजी लाने की जरूरत है.
आयुक्त ने कहा कि अगले समीक्षा बैठक में लंबित वाद में हर हाल में कमी आना चाहिए. बैठक में प्रमंडल के सभी जिलों के अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










