पटना और मधुबनी में बच्चियों से सीबीआई की टीम ने की पूछताछ

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने मंगलवार की अहले सुबह ही मधुबनी बालिका गृह पहुंची और मुजफ्फरपुर से शिफ्ट की गयी पीड़ित बच्चियों से अलग-अलग पूछताछ की. सीबीआई टीम के साथ केस की आईओ सह महिला थानेदार ज्योति कुमारी भी थीं. करीब आधा घंटा रुकने के बाद टीम मुजफ्फरपुर […]
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने मंगलवार की अहले सुबह ही मधुबनी बालिका गृह पहुंची और मुजफ्फरपुर से शिफ्ट की गयी पीड़ित बच्चियों से अलग-अलग पूछताछ की. सीबीआई टीम के साथ केस की आईओ सह महिला थानेदार ज्योति कुमारी भी थीं. करीब आधा घंटा रुकने के बाद टीम मुजफ्फरपुर होते हुए पटना रवाना हो गयी.
पटना में भी पीड़ित लड़कियों से पूछताछ की गयी. सीबीआई की पूछताछ से समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के बीच खलबली मची रही. मधुबनी में भी पूरे दिन सीबीआई के आने को लेकर चर्चाओं दौर भी गरम रहा. मंगलवार की सुबह सीबीआई की छह सदस्यीय टीम मधुबनी बालिका गृह पहुंची. वहां बालिका गृह परिसर व कमरों का निरीक्षण भी की. इसके बाद टीम लौट गयी. हालांकि पूछताछ के संबंध में सीबीआई या पुलिस प्रशासन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










