मोबाइल एप से बाबा का होगा ऑनलाइन दर्शन

Updated at : 29 Jul 2018 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल एप से बाबा का होगा ऑनलाइन दर्शन

मुजफ्फरपुर : देश-दुनिया में कहीं रहनेवाले बाबा गरीबनाथ के भक्त कंप्यूटर, मोबाइल व इंटरनेट से उनका दर्शन कर पायेंगे. मंदिर प्रबंधन ने इसके लिए एप तैयार किया है. इसके जरिये 24 घंटे भक्त बाबा को लाइव देख पायेंगे. भक्तों को बाबा का दर्शन कराने के लिए गर्भगृह में तीन कैमरे लगाये गये हैं. एंड्रायड मोबाइल […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : देश-दुनिया में कहीं रहनेवाले बाबा गरीबनाथ के भक्त कंप्यूटर, मोबाइल व इंटरनेट से उनका दर्शन कर पायेंगे. मंदिर प्रबंधन ने इसके लिए एप तैयार किया है. इसके जरिये 24 घंटे भक्त बाबा को लाइव देख पायेंगे. भक्तों को बाबा का दर्शन कराने के लिए गर्भगृह में तीन कैमरे लगाये गये हैं.
एंड्रायड मोबाइल के जरिये आप कहीं भी रहें, यह एप आपको बाबा का दर्शन करा देगा. इससे ऐसे भक्तों को सुविधा मिलेगी, जो बाबा के दर्शन के लिए मंदिर नहीं पहुंच सकते हैं. पहले आपी कैम के जरिये गर्भ गृह की तस्वीर देखने की सुविधा दी जा रही थी, लेकिन नये एप से लाइव दर्शन होगा. यह एप सोमवार से काम करना शुरू कर देगा.
एंड्रायड में ऐसे करें इंस्टॉल : एंड्रायड मोबाइल के प्ले स्टोर से ezviz इंस्टॉल करें. इसके बाद यूजर आइडी व पासवर्ड का ऑप्शन आयेगा. यूजर आइडी में jaibabagaribnath लिखना है. पासवर्ड में baba@123 लिखना है. इसके बाद लाइव पेज ओपेन होगा. यह एप विंडो सेवन सेट पर भी डाउनलोड होगा. कंप्यूटर व लैपटॉप पर internet explorer version में ezviz.com वेब पेज पर जाना होगा. फिर यूजर आइडी व पासवर्ड के जरिये मंदिर के वेब पेज खुलेगा. इस पर बाबा का लाइव दर्शन कर पायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन