शातिर गोलू सहित पांच को एसटीएफ ने उठाया
Updated at : 16 Jul 2018 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : कांटी के सरमसपुर निवासी डॉ रणधीर के घर डाका कांड के उद्भेदन में जुटी विशेष पुलिस टीम अरड़ा निवासी गोलू ठाकुर सहित तीन सहयोगियों को उठाया है. बैरिया पुलिस लाइन स्थित एक घर पर छापेमारी कर गोलू व उसके साथियों को दबोचा है. पुलिस तीनों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : कांटी के सरमसपुर निवासी डॉ रणधीर के घर डाका कांड के उद्भेदन में जुटी विशेष पुलिस टीम अरड़ा निवासी गोलू ठाकुर सहित तीन सहयोगियों को उठाया है. बैरिया पुलिस लाइन स्थित एक घर पर छापेमारी कर गोलू व उसके साथियों को दबोचा है. पुलिस तीनों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है. गोलू पर हत्या, रंगदारी सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं.
हत्या के एक मामले में जेल में बंद गोलू 20 दिन पूर्व ही जेल बाहर आया है. बताया जाता है कि गोलू ठाकुर व उसके साथियों से पुलिस डॉ रणधीर के यहां हुए भीषण डाका कांड सहित अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है. किसी बड़े आपराधिक वारदात के अंजाम देने के लिए भी गिरोह के साथ उसके जुटने की बात सामने आ रही है. नरसंडा के गौतम हत्याकांड, रंगदारी के लिए कांटी बाजार के पप्पू साह पर गोलीबारी सहित कई मामलों में जेल में बंद गोलू जमानत पर रिहा होकर आया था.
रविवार अपराह्न करीब 4.30 में गोलू अपने साथी विकास कुमार (चांदनी चौक) और चंदन कुमार (कांटी) के साथ पुलिस लाइन स्थित आवास के बगल में घर की छत पर किसी आपराधिक वारदात की साजिश रची थी. पुलिस डाका कांड के मामले में उसे खोज ही रही थी. सूचना मिलते ही टीम ने छापेमारी कर तीनों को पकड़ा.
कलमबाग चौक व अहियापुर गांव से भी दो को उठाया : इसके कुछ ही देर बाद पुलिस टीम दो जगहों पर छापेमारी कर दो युवकों को उठाया है. काजीमुहम्मदपुर के कलमबाग चौक पहुंचे एसटीएफ के जवान एक सैलून में छापेमारी करने लगी. कुछ देर बाद वहां से एक युवक को उठा ले गयी. वहीं, अहियापुर स्थित एक अधिवक्ता के घर से भी एक युवक को हिरासत में लिया. एसटीएफ टीम गोलू सहित सभी पांचों संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है. उसके निशानदेही पर क्षेत्रों में छापेमारी जारी है.
डाका कांड के उद्भेदन में लगी पुलिस टीम स्केच के आधार पर इस घटना के लाइनर की तलाश में लगी है. एक्सपर्ट के बनाये गये स्केच से कांटी के चार लोगों का चेहरा मिलने की बात बतायी जाती है.
इसमें कांटी स्टेशन टोला, दादर, कोल्हुआ व फतहपुर के युवक को चिह्नित किया गया. इसके बाद पुलिस टीम चारों संदिग्धों के यहां छापेमारी की. इस दौरान दादर व कोल्हुआ से दो संदिग्ध को उठाया है. वहीं, कांटी स्टेशन टोला के युवक के फरार हो जाने की बात सामने आ रही है. फरार युवक पूर्व में भी कई घटनाओं में शामिल रहने की बात सामने आयी है. पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




