निलंबित सीपीओ के सामने सहायक निदेशक से पुलिस ने की पूछताछ

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड में पुलिस ने रिमांड के दूसरे दिन समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक दिवेश कुमार शर्मा से पूछताछ की. करीब तीन घंटे चली पूछताछ में पुलिस पीड़ित बच्चियों के स्थानांतरण के बाद प्राथमिकी दर्ज करने से लेकर कई सवाल पूछते हुए सहायक निदेशक को घेरा. पुलिस सहायक निदेशक के जवाब […]
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड में पुलिस ने रिमांड के दूसरे दिन समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक दिवेश कुमार शर्मा से पूछताछ की. करीब तीन घंटे चली पूछताछ में पुलिस पीड़ित बच्चियों के स्थानांतरण के बाद प्राथमिकी दर्ज करने से लेकर कई सवाल पूछते हुए सहायक निदेशक को घेरा. पुलिस सहायक निदेशक के जवाब से संतुष्ट नहीं हो सकी. निलंबित सीपीओ के सामने भी सहायक निदेशक से गहन पूछताछ हुई. कई मौके पर निलंबित सीपीओ व सहायक निदेशक के बयान में अंतर पाया गया. दिवेश कुमार शर्मा से नगर डीएसपी, केस की आईओ व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने करीब तीन दर्जन से अधिक सवाल पूछा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




