मार्गों के निरीक्षण के बाद तय होगा कांवरिया पथ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गरीबनाथ मंदिर न्यास ने जिला प्रशासन से किया अनुरोध मुजफ्फरपुर : रामदयालु से गरीबनाथ मंदिर के मार्गों के निरीक्षण के बाद कांवरियों के लिए मार्ग तय किया जाये. इससे प्रशासन व स्वयंसेवकों को जलाभिषेक कराने में सुविधा होगी. यह मांग गरीबनाथ मंदिर न्यास ने जिला प्रशासन से की है. पिछली बार हरिसभा व कल्याणी चौक […]
विज्ञापन
गरीबनाथ मंदिर न्यास ने जिला प्रशासन से किया अनुरोध
मुजफ्फरपुर : रामदयालु से गरीबनाथ मंदिर के मार्गों के निरीक्षण के बाद कांवरियों के लिए मार्ग तय किया जाये. इससे प्रशासन व स्वयंसेवकों को जलाभिषेक कराने में सुविधा होगी. यह मांग गरीबनाथ मंदिर न्यास ने जिला प्रशासन से की है. पिछली बार हरिसभा व कल्याणी चौक पर भगदड़ की स्थिति होने के कारण कांवरिया मार्ग पर फिर से विचार किया जा रहा है. मंदिर के पुजारी विनय पाठक ने कहा कि डीएम से अनुरोध किया गया है
कि वे हमलोगों के साथ चल कर कांवरिया मार्ग देखें. इससे कांवरियां मार्ग तय करने में सुविधा होगी.
आठ को होगी स्वयंसेवकों के साथ बैठक : कांवरियों को सेवा सहित सुरक्षित जलाभिषेक के लिए गरीबनाथ मंदिर न्यास समिति आठ को स्वयंसेवकों के साथ बैठक करेगी. इस मौके पर करीब दस संस्थाओं के प्रतिनिधि उपलब्ध रहेंगे. कौन-सी संस्थाएं किस स्थल पर कांवरियों की सेवा करेगी, यह तय किया जायेगा. संस्थाओं का अपना ड्रेस कोड होगा. सभी सदस्यों को आइ कार्ड दिये जायेंगे. विनय पाठक ने कहा कि इस बार 800 से ज्यादा स्वयंसेवक रविवार से सोमवार तक सेवा देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










