तिरहुत प्रमंडल में खुलेंगे आठ नये पोस्ट ऑफिस, विभाग को मिली अनुमति

Updated at : 05 Jul 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
तिरहुत प्रमंडल में खुलेंगे आठ नये पोस्ट ऑफिस, विभाग को मिली अनुमति

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल में आठ नये ब्रांच पोस्ट ऑफिस डाक विभाग खोलने जा रहा है. इसके लिए सरकार ने विभाग को अनुमति दे दी है. अनुमति मिलने के बाद हर जिले में जमीन की तलाश शुरू कर दी गयी है. यह ब्रांच पोस्ट ऑफिस मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बेतिया, सीवान, छपरा, दरभंगा, मधुबनी में खोले […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल में आठ नये ब्रांच पोस्ट ऑफिस डाक विभाग खोलने जा रहा है. इसके लिए सरकार ने विभाग को अनुमति दे दी है.

अनुमति मिलने के बाद हर जिले में जमीन की तलाश शुरू कर दी गयी है. यह ब्रांच पोस्ट ऑफिस मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बेतिया, सीवान, छपरा, दरभंगा, मधुबनी में खोले जायेंगे. डाकघर प्रमंडल के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में डाकघर विकास और बदलाव के नये माध्यम बनाने के लिए खुल रहे हैं.
इन इलाकों में नये डाकघरों के जरिये बैंकिंग, इंश्योरेंस व पोस्ट शॉपी से रोजमर्रा की जरूरतों के छोटे-बड़े सामान भी मिलेंगे. दरअसल, सूबे में पहली बार एक साल के भीतर नये डाक घर शुरू करने का लक्ष्य मिला है.
अमूमन किसी भी प्रमंडल को एक साथ इतने ज्यादा नये डाकघर खोलने का टारगेट कभी नहीं मिलता. पोस्ट मास्टर जनरल अशोक कुमार ने कहा कि जमीन चयन के बाद आठ नये डाकघर शुरू कर दिये जायेंगे. डाकघर
शुरू करने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है.
मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बेतिया, सीवान छपरा, दरभंगा व मधुबनी में खोले जायेंगे डाकघर
प्रमंडल को एक साथ नये डाकघर खोलने का लक्ष्य जमीन की तलाश कर रहा विभाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन