सड़क हादसे में तीन की मौत, जगह-जगह बवाल

Updated at : 27 Jun 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत, जगह-जगह बवाल

सरैया : थाना क्षेत्र में एनएच 102 रेवा रोड में ऐमा गांव के पास मंगलवार की सुबह मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक कार पीपल के पेड़ से टकरा गयी. इस दुर्घटना में कार सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से सरैया पुलिस ने घायलों को […]

विज्ञापन
सरैया : थाना क्षेत्र में एनएच 102 रेवा रोड में ऐमा गांव के पास मंगलवार की सुबह मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक कार पीपल के पेड़ से टकरा गयी. इस दुर्घटना में कार सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से सरैया पुलिस ने घायलों को पीएचसी लायी. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. लेकिन परिजनों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पिटल में भरती करा दिया, जहां गंभीर रूप से घायल पूजा देवी की मौत हो गयी.
इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा जम कर हंगामा किया. परिजनों का आक्रोश देख सभी अस्पताल कर्मी फरार हो गये. हंगामे की सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, अन्य सभी घायलों को ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया.
जानकारी अनुसार, वैशाली प्रखंड कार्यालय के पास नया टोला निवासी स्वेताभ कुमार, पत्नी पूजा रानी, पुत्र आदर्श कश्यप, गरिमा राज, निशा सिन्हा व रेखा सिन्हा के साथ सोमवार को झपहां में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर वैशाली लौट रहे थे. मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे रेवा रोड में ऐमा गांव के पास स्विफ्ट कार अनितंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पीपल की एक डाल पर 20 फुट चढ़ने के बाद नीचे गिरी. स्थानीय लोगों ने गाड़ी में सवार सभी जख्मी को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा.
वाहन की ठोकर से दो जख्मी
कटरा. अज्ञात वाहन की ठोकर से बसघट्टा निवासी अजीत साह व बकुची निवासी गफूर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा बेहतर उपचार के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. जहां से मो गफूर के परिजनों ने बेहतरीन इलाज के लिए अन्य स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
केस नहीं उठाने पर किया घायल
मोतीपुर. थाना क्षेत्र के कोदरकट्टा गांव के पूरन टोला में एक गुट के लोगों ने पूर्व से मोतीपुर थाना में दर्ज मामला नहीं उठाने पर पीड़िता तारा देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. पीड़िता ने गांव के ही चार लोगों को आरोपित बनाते थाने में शिकायत की है. इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन