बिहार : मुजफ्फरपुर में किशोरी से गैंगरेप, वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर : बिहारमें मुजफ्फरपुरके नवादा गांव से मेला देख कर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ 28 सितंबर की देर रात गांव के ही मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, आरोपित युवकों ने घटना का वीडियो बना लिया. किशोरी को मुंह खोलने पर इसे वायरल करने की धमकी दी. देर शाम तक […]
मुजफ्फरपुर : बिहारमें मुजफ्फरपुरके नवादा गांव से मेला देख कर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ 28 सितंबर की देर रात गांव के ही मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, आरोपित युवकों ने घटना का वीडियो बना लिया. किशोरी को मुंह खोलने पर इसे वायरल करने की धमकी दी. देर शाम तक वीडियो वायरल कर दिया. इसके बाद ही मामला प्रकाश में आया. हालांकि दो दिनों तक मामले को गांव में ही रफा-दफा करने का प्रयास किया जाता रहा.
रविवार को जिले के जनप्रतिनिधि को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने स्थानीय थाने को कार्रवाई कानिर्देश दिया. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी. मेडिकल जांच में घटना की पुष्टि होने के बाद पीड़िता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें नवादा गांवके दिनेश प्रसाद के पुत्र अनीश कुमार, सुरेंद्र दास के पुत्र रोशन कुमार, किशुनदेव प्रसाद के पुत्र गगन कुमार व मनोज प्रसाद के पुत्र सचिन कुमार को नामजद किया है.
पुलिस को दिये बयान में किशोरी ने बताया है कि वह मेला घूमने के लिए अपने बड़े भाई के ससुराल कटरा के नवादा गयी थी. 28 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह मेले में थी कि अचानक भतीजे के बीमार होने की जानकारी मिली. तब वह आनन-फानन में लौटने लगी. कुछ ही दूर आगे जाने पर घात लगाये चारों युवकों ने उसे दबोच लिया.
किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर पास में एक दरवाजे पर पहुंची. वहां एक बूढ़े से व्यथा सुनाते हुए मदद की अपील की. इतने में चारों पहुंच गये. वहां से जबरन खींचते हुए झाड़ी में ले गये. बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया. डर और लाज के कारण वह रात में भाई के ससुराल वालों को कुछ नहीं बता सकी. 30 सितंबर को उसने भाभी व उनकी मां को पूरी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










