कांटी के बकटपुर में हादसा पोखर में डूबने से एक ही परिवार के तीन की मौत

कांटी: थाना क्षेत्र के बकटपुर में गुरुवार की देर शाम पोखर में डूब कर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गयी. हालांकि इस घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी. स्थानीय मुखिया मो अब्दुला ने घटना की पुष्टि की है. मिली जानकारी के अनुसार, गांव के मध्य विद्यालय के प्रखंड […]
स्थानीय मुखिया मो अब्दुला ने घटना की पुष्टि की है. मिली जानकारी के अनुसार, गांव के मध्य विद्यालय के प्रखंड शिक्षक राजीव भूषण भारती की आठ वर्षीया पुत्री व पांच वर्षीय पुत्र और उनके भाई अरुण भारती का दस वर्षीय पुत्र घर से बाहर साइकिल से खेलने निकले थे, लेकिन काफी देर तक तीनों बच्चे वापस घर नहीं लौटे. तीनों की खोजबीन की गयी.
कुछ लोगों को पोखर के समीप साइकिल से देखे जाने के बाद किसी अनहोनी की आशंका हुई. पोखर में खोजबीन के दौरान एक शव पानी में दिखा . खोजबीन के बाद में दो अन्य शव भी देर शाम तालाब में मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




