जुलाई में होगा अनुकंपा पर बहाली का फैसला

Published at :17 Jun 2017 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
जुलाई में होगा अनुकंपा पर बहाली का फैसला

मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विवि के 121 कर्मियों की अनुकंपा पर होनेवाली बहाली की प्रक्रिया एक बार फिर टल गयी है. इस मुद्दे पर निर्णय अब जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगा. वीसी डॉ अमरेंद्र नारायण यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को अनुकंपा समिति की बैठक हुई. यह बैठक छह साल बाद आयोजित की गयी है. […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विवि के 121 कर्मियों की अनुकंपा पर होनेवाली बहाली की प्रक्रिया एक बार फिर टल गयी है. इस मुद्दे पर निर्णय अब जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगा. वीसी डॉ अमरेंद्र नारायण यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को अनुकंपा समिति की बैठक हुई. यह बैठक छह साल बाद आयोजित की गयी है. अंतिम बैठक 2011 में हुई थी.

बैठक में विवि एवं अंगीभूूत कॉलेजों में सेवा अवधि के दौरान मृत कर्मचारी के आश्रितों को नौकरी देने पर चर्चा हुई. 2014 में सरकार से आये पत्र के आलोक में ग्रेजुएट आश्रितों को थर्ड ग्रेड में बहाली करने पर बात हुई. दत्तक पुत्र व पुत्रियों के मुद्दे पर भी विमर्श हुई. इसके अलावा विवि एवं कॉलेजों में थर्ड व फोर्थ ग्रेड की जो रिक्तियां है. उसे भी जुलाई में होनेवाली बैठक में रखने पर फैसला हुआ.

सदस्यों ने बहाली के लिए आये आवेदनों पर विचार-विमर्श करने के बाद कानूनी रूप से भविष्य में कहीं कोई अड़चन नहीं आये, इसके लिए एक बार फिर कागजातों की जांच करने की बात रजिस्ट्रार ने कही. जुलाई में होनेवाली बैठक में इस मुद्दे पर अंतिम फैसला होगा. बैठक में प्रो-वीसी डॉ आरके मंडल, रजिस्ट्रार डाॅ अजय कुमार श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यू डॉ सदानंद सिंह, कर्मचारी संघ के सचिव गौरव के अलावा प्रगतिशील संघ के नरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन