मोबाइल से दूर रहा तभी बना टॉपर

मुजफ्फरपुर/पटना: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) और जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) की प्रवेश परीक्षा में पटना के राजेंद्रपथ निवासी निपुण चंद्रा ने परचम लहराया है. एम्स प्रवेश परीक्षा में निपुण चंद्रा ने चौथा और जिपमर में पहला स्थान हासिल कर बिहार को गौरवान्वित किया है. इस […]
निपुण 10वीं और 12वीं की पढ़ाई डीएवी, भुवनेश्वर से की है. उन्होंने इसी वर्ष 94.8% अंकों के साथ 12वीं पास की है. इनके पिता नितिन चंद्रा ओड़िश कैडर के आइएएस अधिकारी हैं. वह फिलहाल भुवनेश्वर में सोशल सिक्योरिटी एंड इंपेयरमेंट्स ऑफ पर्संस ऑफ डिसएबिलिटी डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव हैं, वहीं मां शालिनी चंद्रा एडवोकेट हैं. निपुण ने कहा कि आठवीं क्लास से ही मेडिकल की तैयारी की इच्छा मन में थी. 10वीं के बाद से मैंने इनकी तैयारी शुरू कर दी. मेरे फैसले को माता-पिता ने काफी सपोर्ट किया, जिससे आत्मविश्वास काफी बढ़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




