उदय रंजन के लापता होने से पूरा परिवार सदमे में

Published at :17 Jun 2017 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
उदय रंजन के लापता होने से पूरा परिवार सदमे में

बंदरा : कहां है मेरा लाल? जिंदा भी है या दरिंदों ने उसे मार कर समुद्र में फेंक दिया? कोई मेरे बेटे का पता लगा दे. यह एक मां की पुकार है. उस मां संगीता श्रीवास्तव की, जिसका बेटा उदय रंजन कई दिनों से लापता है. इसके बारे में कभी पता चलता है कि मलेशिया […]

विज्ञापन
बंदरा : कहां है मेरा लाल? जिंदा भी है या दरिंदों ने उसे मार कर समुद्र में फेंक दिया? कोई मेरे बेटे का पता लगा दे. यह एक मां की पुकार है. उस मां संगीता श्रीवास्तव की, जिसका बेटा उदय रंजन कई दिनों से लापता है. इसके बारे में कभी पता चलता है कि मलेशिया में उसकी हत्या कर दी गयी, तो कभी उसके बंधक बनने की खबर आती है.
जब से उदय के बारे में जानकारी मिली है संगीता बेसुध हैं. जब भी होश आता है तो बेटे से मिलवा देने की रट लगाने लगती हैं. पिता सुनील श्रीवास्तव व बड़ा भाई रविरंजन भी बदहवास हैं.
बड़गांव के रहने वाले सुनील श्रीवास्तव का छोटा बेटा उदय रंजन(20) मलेशिया में मर्चेंट नेवी में काम करता था. मंगलवार को उदय के एक दोस्त ने मलेशिया से पिता सुनील को फोन किया और बताया कि पांव फिसलने से उदय रंजन शिप से नीचे गिर गया है और लापता हो गया. तब से इस परिवार में मातम पसरा है. परिवार वालों ने उदय की तलाश के लिये डीएम से गुहार लगायी है.साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी पत्र भेजकर पूरे मामले पर संज्ञान लेने की अपील की गयी है.
उदय ने पिछले साल अगस्त में मलेशिया में सी मैन के रूप में जहाज पर काम शुरू किया था. पिछले छह जून को मलेशिया में ही योंग हिंग ग्रैवल एसडीएनबीएचडी जलानलैनंग शीवू में योंग हिंग 12 जहाज पर बतौर सुपरवाइजर उसने कामकाज शुरू किया. नई कंपनी ज्वाइन करने की खबर से पूरा परिवार काफी खुश था. लेकिन उन्हें क्या पता कि एक सप्ताह बाद ही उन्हें बेटे की ऐसी खबर मिलेगी. तीन दिन से पूरा परिवार डीएम ऑफिस के चक्कर काट रहा है, ताकि बेटे की सही खबर मिल सके. परिवार वालों ने बेटे की हत्या की भी आशंका जाहिर की है. साथ ही राज्य सरकार व भारत सरकार से मामले में दखल देने की गुजारिश की है. उदय के पिता ने बताया कि विदेश का मामला होने के कारण वे लोग चाह कर भी मलेशिया नहीं जा पा रहे हैं. मुजफ्फरपुर की रहने वाली गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा को भी उदय रंजन के गायब होने की सूचना दी गयी है. उन्होंने इस बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात करने का भरोसा दिया है.सांसद अजय निषाद भी उदय को लेकर काफी चिंचित हैं. सांसद ने बताया कि उदय के पता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जायेगा.
उसके गुम होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिख कर मामले से अवगत कराते हुए हरसंभव व्यवस्था कराने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन