बिजली की समस्या: एक घंटे तक हुई बातचीत में डिप्टी मेयर ने एस्सेल अधिकारियों से कहा ईद व श्रावणी मेले में करें निर्बाध आपूर्ति

मुजफ्फरपुर: शहर में बिजली-पानी की समस्या पर शुक्रवार को डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला ने एस्सेल अधिकारियों को तलब कर उन्हें आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने के सख्त निर्देश दिये हैं. ईद व श्रावणी मेला के दौरान बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान रखने को कहा. शहरी इलाके में जहां-जहां जर्जर व ओपेन तार हैं, उसे अविलंब […]
बाजार व भीड़भाड़ वाले इलाके में प्राथमिकता के आधार पर तार बदलने का निर्देश दिया है. श्रावणी मेला को लेकर दस जुलाई से पहले रामदयालुनगर से बाबा गरीब स्थान मंदिर व उसके आसपास गली-मोहल्ले में जितने भी ओपेन तार हैं, उन सभी को बदल एबी केबलिंग करने को कहा है. बातचीत में एस्सेल के बिजनेस हेड तारिक खान, ऑपरेशन हेड विजय अग्रवाल व पीआरओ राजेश कुमार चौधरी शामिल थे. अधिकारियों ने कहा कि बिजली की आपूर्ति पहले से काफी बेहतर हुई है. ग्रिड से जब कम बिजली मिलती है, तब परेशानी होती है. ऐसे औसतन शहरी क्षेत्र में 22-23 घंटे रोजाना आपूर्ति की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




