गरमी का तेवर कम हुआ, तो एइएस से मिली राहत

Published at :17 Jun 2017 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
गरमी का तेवर कम हुआ, तो एइएस से मिली राहत

मुजफ्फरपुर : मौसम का मिजाज शुक्रवार को कुछ नरम हो गया. इससे एइएस का खतरा कम रहा. एसकेएमसीएच में अभी तीन बच्चों का इलाज चल रहा है. वहीं दो बच्चों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि तीन बच्चों की मौत हो चुकी है. डॉ जीएस सहनी का कहना है कि गर्मी बढ़ने […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मौसम का मिजाज शुक्रवार को कुछ नरम हो गया. इससे एइएस का खतरा कम रहा. एसकेएमसीएच में अभी तीन बच्चों का इलाज चल रहा है. वहीं दो बच्चों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि तीन बच्चों की मौत हो चुकी है. डॉ जीएस सहनी का कहना है कि गर्मी बढ़ने पर एइएस का खतरा अधिक रहता है. मौसम ठंडा होने पर खतरा कम हो जाता है.

मेडिकल कॉलेज में मोतीपुर के विशाल, मोतिहारी की मुन्नी तिवारी व सीतामढ़ी की सुरैया परवीन का इलाज चल रहा है. वहीं राजेपुर के सुधांशु कुमार व मीनापुर के अमन कुमार को छुट्टी दे दी गयी है. एइएस के कारण सीतामढ़ी के महेश कुमार, सकरा के अंकित व साहेबगंज के इम्तेयाज की मौत हो चुकी है. उधर, केजरीवाल में भरती एइएस के तीन मरीजों की हालत में तीसरे दिन भी सुधार नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन