ePaper

Muzaffarpur News: 10 लाख की रंगदारी नहीं दी तो टाइल्स व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाकें में मचा हड़कंप

Updated at : 02 Apr 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News (सांकेतिक)

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 10 लाख की रंगदारी को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बदमाशों ने टाइल्स व्यापारी मो. जाकिर हुसैन को गोली मार दी. घायल ने आरोप लगाया कि रंगदारी नहीं देने पर उसे फायरिंग कर जख्मी किया गया. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के मदहिया चौर में बुधवार दोपहर अपराधियों ने टाइल्स व्यापारी मो. जाकिर हुसैन (30) को गोली मार दी. घटना के बाद जख्मी हालत में उसके दोस्तों ने उसे इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया.

10 लाख की रंगदारी का आरोप

जाकिर हुसैन ने आरोप लगाया है कि उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी. जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसे फार्म पर बुलाकर गोली मार दी. जाकिर के अनुसार, आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी.

पुलिस को संदेह, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही मीनापुर थानेदार संतोष कुमार रजक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस को शुरुआती जांच में रंगदारी का मामला संदिग्ध लग रहा है और अन्य पहलुओं पर जांच जारी है.

आरोपियों का पलटवार

इस बीच, जिन लोगों पर जाकिर ने आरोप लगाए हैं उन्होंने भी एक नया दावा किया है. उनका कहना है कि थार गाड़ी से पांच लोग आए थे, जिनमें जाकिर भी शामिल था, और वे ही फायरिंग करने पहुंचे थे. अब पुलिस जांच कर रही है कि असल मामला क्या है और दोनों पक्षों के बीच क्या संबंध रहे हैं.

पुराने विवाद की कड़ी जुड़ रही?

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि जाकिर हुसैन पहले ईंट भट्ठा लीज पर चला रहा था, जहां से शराब बरामद हुई थी और इस मामले में मीनापुर थाना में केस दर्ज है. अब पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या गोलीबारी किसी पुराने विवाद से जुड़ी है.

ये भी पढ़े: मुजफ्फरपुर नगर निगम में GST के नाम पर लाखों का घोटाला, महापौर के एक्शन से मचा हड़कंप

SP का बयान

ग्रामीण SP विद्या सागर ने बताया कि दोनों पक्षों के बयानों में विरोधाभास है. पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन