मुजफ्फपुर में चाचा-भतीजी ने भागकर की शादी, लड़की की मौत के बाद वीडियो हुआ वायरल तो श्मशान में बैठी पंचायत

मुजफ्फपुर में एक लड़की ने अपने दूर के चाचा के साथ भागकर शादी कर ली. शादी के तीन महीने बाद संदिग्ध परिस्थिति में लड़की की मौत हो गयी. इसके बाद लड़की का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो अपनी मर्जी से भागकर शादी करने की बात कह रही है. लड़की की मौत के बाद श्मशान में तीन घंटे तक पंचायत चली.
मुजफ्फरपुर में एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थिति में शादी के तीन महीने बाद हो गयी. लड़की के ससुराल वाले जब उसका शव लेकर श्माशन पहुंचे तो लड़की के घरवालों ने वहां जमकर हंगामा किया. इसके बाद वहां गांववालों को पंचायत लगानी पड़ी. बताया जा रहा है कि लड़की ने भागकर अपने दूर के चाचा के साथ शादी कर ली. इसे नाराज घर वालों ने लड़के के पर अपहरण का केस दर्ज कर दिया. अब लड़की की मौत के बाद उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो कह रही है कि उनसे अपनी मर्जी से भागकर शादी की है. लड़की ने घरवालों से गुहार लगायी है कि वो केस वापल ले लें.
ये पूरी घटना औराई थाना के राजकंड दक्षिणी पंचायत के कोकिलवारा गांव की है. मृतक की पहचान 22 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पूजा ने अपने गांव के ही दीपक दास से भागकर शादी की थी. वो रिश्ते में उसका दूर का चाचा लगता है. शादी के बाद वो अपने पति के एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी. माना जा रहा है कि पूजा ने ये वीडियो शादी के तुरंत बाद बनाया था. मगर वीडियो उसकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पूजा की मौत शुक्रवार को हुई है. श्मशान में लड़की वालों ने लड़के वालों पर आरोप लगाया कि पूजा के शव को चोरी-चोरी जलाया जा रहा था. पंचायत में पति ने बताया कि पूजा के लीवर में सूजन था. इसका इलाज उसने कराया था. मगर उसकी मौत हो गयी. दीपक ने इलाज से जूड़े पूरे कागज भी दिखाये. हालांकि लड़की के परिजन का कहना है कि उसकी हत्या हुई है. बाद में पंचायत ने स्वभाविक मौत की बात मानी और लड़की का अंतिम संस्कार किया गया. बताया जा रहा है कि अभी तक मामले में पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




