ePaper

मुजफ्फरपुर में 14 साल की नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 02 Feb 2022 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में 14 साल की नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज

पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के साथ कोर्ट में धारा-164 का बयान दर्ज कराने की कवायद में जुटी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की 14 वर्षीया नाबालिग छात्रा को सीतामढ़ी में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया. पीड़िता के विरोध करने पर उसे माता-पिता की हत्या की धमकी दी गयी. आरोपित की दहशत व लोकलाज के डर से पीड़ित छात्रा एक माह तक थाने नहीं पहुंची. लेकिन, माता-पिता ने हिम्मत बढ़ायी, तो छात्रा ने मंगलवार को महिला थाने पहुंच कर पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें मुहल्ले के ही एक 35 वर्षीय युवक को आरोपित किया है.

पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के साथ कोर्ट में धारा-164 का बयान दर्ज कराने की कवायद में जुटी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित छात्रा ने बताया है कि आरोपित उसका पड़ोसी है. छह माह पूर्व उसके घर आता- जाता था. इस बीच उसने शादी का झांसा देकर उससे प्यार करने लगा. बीते एक जनवरी को वह दोपहर में घर पर अकेली थी. इसी दौरान आरोपित उसके घर में आ गया.

फिर जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपित ने धमकी दी कि मां-बाप को बतायी, तो तीनों की हत्या कर देंगे. पांच जनवरी की सुबह आरोपित उसे बहला-फुसला कर सीतामढ़ी ले गया. वहां एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Also Read: Bihar News: फ्लिपकार्ट ऑफिस से 40 लाख लूट की बना रहे थे योजना, मुजफ्फरपुर के शातिर समेत चार गिरफ्तार

मुहल्ला व मकान मालिक का नाम नहीं जानती है. इसके बाद आरोपित ने उसको मुजफ्फरपुर में लाकर छोड़ दिया. महिला थानेदार नीरू कुमारी ने बताया कि आरोपित व पीड़िता पहले से परिचित हैं. बच्ची ने जो लिखित शिकायत की है, इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन