ePaper

प्रेमिका के साथ हिमाचल प्रदेश भाग रहा था व्यक्ति,मुजफ्फपुर जंक्शन पर पत्नी-सास ने किया हाइ वोल्टेज ड्रामा

Updated at : 17 Aug 2022 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका के साथ हिमाचल प्रदेश भाग रहा था व्यक्ति,मुजफ्फपुर जंक्शन पर पत्नी-सास ने किया हाइ वोल्टेज ड्रामा

मुजफ्फरपुर जंक्शन से सदर अस्पताल मोड़ तक धोखेबाज पति को पकड़ने के लिए जमकर हाइ वोल्टेज ड्रामा हुआ. बताया जा रहा है कि एक शादीशुदा व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ हिमाचल प्रदेश भाग रहा था. इस बात की खबर उसकी पत्नी को लग गयी. पत्नी वहां जमकर हंगामा हुआ. तब लड़की को भी नहीं पता था कि पुरूष शादीशुदा है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जंक्शन से सदर अस्पताल मोड़ तक मंगलवार को धोखेबाज पति को पकड़ने के लिए जमकर हाइ वोल्टेज ड्रामा हुआ. इस दौरान अफरातफरी की स्थिति बनी रही. दरअसल, आरोपी पति दूसरी लड़की को लेकर शादी करने भाग रहा था. लेकिन, इस दौरान वह जंक्शन पर पकड़ा गया. इसके बाद जिस लड़की को वह लेकर भागा था. उस लड़की को पता चला कि वह शादीशुदा है तो उसने रिश्ता तोड़ दिया. बताया जाता है कि रेल पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को स्टेशन पर पकड़ा था. जो हिमाचल प्रदेश जाने की तैयारी में थे. पूछताछ में जब लड़की को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है. इसके बाद तो लड़की का हैरान हो गयी. इसके बाद दोनों के परिजनों को सूचित किया. युवक के ससुराल पक्ष के लोग भी जंक्शन पर पहुंचे. इस दौरान हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ. जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों को समझाया गया. फिर वे लोग शांत हुए. लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसे कहा था कि उसकी शादी नहीं हुई है. सास ने कहा कि कर्ज लेकर पिछले वर्ष बेटी की शादी की थी. चार लाख रुपये खर्च किये थे. दहेज में एक बाइक भी दिया था.

युवती मुजफ्फरपुर और युवक वैशाली का, शादी में मिले और हो गया प्यार

पूछताछ में युवती ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर की रहने वाली है. जबकि, युवक वैशाली जिले के बेलसंड का रहने वाला है. उसने बताया कि वे दोनों मीनापुर इलाके में एक शादी में मिले थे. वही, दोनों एक दूसरे को पसंद किया. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से नंबर लिया. फिर बातचीत करने के दौरान प्रेम हो गया.

पत्नी को कहा था कि झगड़ा करोगी तो दूसरे के साथ भाग जाएंगे

इधर, युवक ने कहा कि वह शादीशुदा है. लेकिन, वह अपनी पत्नी से परेशान था. उसने कहा कि उसकी पत्नी अक्सर बिना वजह के झगड़ा करती है. कॉल भी करती है तो बेइज्जत करने लगती थी. जिससे वह तंग था. इसको लेकर उसने पत्नी को कहा भी था कि ज्यादा परेशान करोगी तो वह दूसरे के साथ भाग जाएगा. फिर, उससे शादी कर लेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन