Muzaffarpur Gold Recovered Case: DRI को 30 kg गोल्ड बुक कराने वाले courier की तलाश, कपड़ा बंडल से मिला था

Muzaffarpur में डीआरआइ को 30 किलो गोल्ड बुक कराने वाले कुरियर की तलाश है. गिरफ्तारी इलाके में डीआरआई की टीम कार्रवाई करने में जुटी है. मुजफ्फरपुर DRI कुरियर करने वालों की जानकारी जुटा रही है.
मुजफ्फरपुर. पटना गांधी सेतु से पार्सल वैन में रखे कपड़े के गठिया से जब्त 172 पीस सोना के बिस्कुट (करीब 30 किलो) मामले की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर डीआरआइ ने अपने मुख्यालय को भेजी है. इसमें जब्ती से संबंधित पूरी जानकारी दी है. बताया है कि यह बिस्कुट विदेशी मूल का है. इसकी अनुमानित मूल्य 15 करोड़ से अधिक आंकी गयी है. साथ ही सोना का बिस्किट कहां से आया और कहां इसकी डिलिवरी होने वाली थी. इसकी भी जानकारी दी है.
डीआरआइ सूत्रों की माने तो तस्कर ने कुरियर से कपड़ा का गठिया बुक कराया था. जिसे असम के गुवाहाटी में बुक किया गया था. इसकी डिलिवरी मुंबई में करनी थी. गठिया में एक थैली में रखकर सोने के बिस्कुट को छिपाया गया था. डीआरआइ की टीम कौन इसे बुक कराया था. साथ ही इसे रिसिव कौन करता. इसकी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.
सूत्रों की माने तो जब्त सोने का बिस्किट म्यांमार ओरिजिन का बताया गया है. हालांकि, जांच के दौरान विशेष लैब में इसकी जांच की जाती है. बताया जाता है कि म्यांमार का सोना भारतीय मुद्रा के अनुपात में काफी कम दर पर उपलब्ध हो जाता है. इससे तस्कर इसका इस्तेमाल करते है. इससे आभूषण कारोबारियों को कम लागत में अधिक मुनाफा भी मिलता है. बताया जाता है कि यह सोना टिकाऊ नहीं होता है.
मुजफ्फरपुर डीआरआइ इससे पूर्व विदेशी मूल का सोना और चांदी पूर्व में भी जब्त कर चुकी है. हाल में ही जंक्शन पर अवध असम एक्सप्रेस से सोने का बिस्किट बरामद किया था. इससे काफी जानकारी डीआरआइ को मिली थी. बताया जाता है कि इसके ही निशानदेही पर आगे ऑपरेशन रश चलाया गया. मुजफ्फरपुर डीआरआइ मनियारी टॉल प्लाजा से चांदी का बुंदी भी पकड़ चुकी है. इसे कार से कोलकता ले जाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




