ePaper

मुजफ्फपुर में नशा खिलाकर एटीएम लूटा कार्ड, फिर पॉश मशीन से निकाल लिए 74 हजार रुपए

Updated at : 21 Aug 2022 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फपुर में नशा खिलाकर एटीएम लूटा कार्ड, फिर पॉश मशीन से निकाल लिए 74 हजार रुपए

मुजफ्फपुर बिजली विभाग के कर्मी को अपराधियों ने नशा खिलाकर एटीएम लूटा कार्ड लिया. इसके बाद पॉश मशीन से 74 हजार रूपये निकाल लिए. घटना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु मोड़ के पास की है. बताया जा रहा है कि पीड़ित कमलेश कुमार सिंह पटना से बस से लौटा था. बाद बदमाश उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए.

विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मी कमलेश कुमार सिंह को नशा खिलाकर अपराधियों ने एटीएम कार्ड व अन्य सामान लूट लिया. लूटे गये एटीएम कार्ड से बदमाशों ने पॉश मशीन के सहारे 74 हजार 400 रुपये की निकासी कर ली. घटना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु मोड़ की है. घटना को लेकर पीड़ित कर्मी रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र निवासी कमलेश कुमार सिंह ने सदर थाने में शनिवार को लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस को रुपये निकासी होने से संबंधित डाटा भी उपलब्ध कराया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है.

पटना में ही बदमाशों ने सुंघाया नशीला पदार्थ

पुलिस को दिए शिकायत में कमलेश कुमार सिंह ने बताया है कि 18 अगस्त को उसे पटना से मुजफ्फरपुर आना था. उसने पटना में ही बस पकड़ लिया. इसके बाद वह मुजफ्फरपुर आ रहा था. रामदयालु नगर में उसे बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया. जिसके बाद वह बेहोश हो गया. वह बस से कैसे नीचे उतर गया, इसकी जानकारी उसे नहीं हो पायी है. बदमाशों ने उसके पास रखा एटीएम कार्ड भी लूट लिया. इसके बाद उक्त रुपये अलग- अलग जगहों से निकासी कर लिया. थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है. थानेदार ने कहा कि मामले में पुलिस जांच कर रही है. जरूरत पड़ने पर पटना पुलिस की भी मदद ली जाएगी.

पहले भी नशाखुरी के मामले आए हैं सामने

मजफ्फपुर में पहले भी नशाखुरानी गिरोह के मामले सामने आए हैं. कुछ दिनों पहले रेलवे स्टेशन के पास सुरत से आए एक रेल यात्री को गिरोह ने निशाना बना लिया था. इसके बाद उसे हाइवे के किनारे छोड़कर भाग गए थे. बाद में पुलिस की सहायता से उसे घर पहुंचाया गया. वहीं स्टेशन परिसर में भी एक व्यक्ति से साथ लूट की घटना हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन