बिहार: पटना में एसएसबी परीक्षा देने आया 'मुन्ना भाई' धराया, सात लाख रुपये में हुई थी डील, जानें पूरी कहानी

Updated at : 30 Jun 2023 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: पटना में एसएसबी परीक्षा देने आया 'मुन्ना भाई' धराया, सात लाख रुपये में हुई थी डील, जानें पूरी कहानी

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से एसएसबी की परीक्षा के दौरान गिरफ्तार स्कॉलर हिमांशु नयन को पुलिस अब रिमांड पर लेगी. जांच में पता चला कि हिमांशु व उसके गिरोह ने परीक्षा पास कराने के लिए सात लाख रुपये में डील किया था.

विज्ञापन

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से एसएसबी की परीक्षा के दौरान गिरफ्तार स्कॉलर हिमांशु नयन को पुलिस अब रिमांड पर लेगी. जांच में पता चला कि हिमांशु व उसके गिरोह ने परीक्षा पास कराने के लिए सात लाख रुपये में डील किया था. मालूम हो कि 22 जून को पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने यूपी के बलिया के हिमांशु नयन को गिरफ्तार किया था. हिमांशु बलिया के तिलौली गांव के शिव प्रताप सिंह की जगह परीक्षा देने पहुंचा था.शिव प्रताप फरार है. पाटलिपुत्र थाने की पुलिस बलिया पुलिस से संपर्क की है. साथ ही शिवप्रताप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है.

शिव प्रताप को मिल चुका था दो लाख रुपये

जांच में यह बात आयी है कि सात लाख में सौदा तय हुआ था. इसके लिए शिव प्रताप ने हिमांशू को करीब दो लाख रुपये दे भी दिये थे. हिमांशु के गिरोह के बारे में पुलिस को जानकारी मिल गयी है. पुलिस के कुछ और शातिरों के पीछे पुलिस लगी हुई है. डॉक्यूमेंट की जांच के दौरान उस पर शक हुआ और परीक्षा केंद्र की तरफ से पुलिस को मामले की सूचना दी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के दौरान यह बात आयी कि हिमांशु नयन पुराना सॉल्वर है और पूर्व में भी जेल जा चुका है. उसका पटना के परीक्षा माफियाओं से भी संपर्क है. रिमांड पर लिए जाने के बाद हिमांशु से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई जानकारी मिलने की उम्मीद है.

Also Read: पटना में रात से हो रही ‘आफत’ की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपडेट
गिरोह के बारे में पता कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार स्कॉलर हिमांशु नयन से पूछताछ की जा रही है. हो सकता है कि ये किसी बड़े गिरोह का सदस्य हो. बलिया पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी है. हम ये भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इससे पहले भी नयन ने किसी और के बदले परीक्षा दी थी. मामले में अभी जांच चल रही है. इसके बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन