सास के श्राद्धकर्म का सामान लेने जा रहे युवक की बाइक पेड़ से टकरायी, मौत
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 24 Jan 2026 6:22 PM
हवेली खड़गपुर- बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच 333 पर शनिवार की सुबह बैजलपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल में टक्कर मार दी
बरियारपुर के नजीरा गांव का रहने वाला था रघुबर, बाइक हुआ जख्मी हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर- बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच 333 पर शनिवार की सुबह बैजलपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल में टक्कर मार दी. इसमें बाइक के पीछे बैठा एक 35 वर्षीय युवक का घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जबकि बाइक चला रहे युवक को हल्की चोटें आई है. जानकारी के अनुसार बरियारपुर थाना क्षेत्र के नजीरा बिंद टोली निवासी साहिब सिंह का पुत्र रघुबर सिंह गोबड्डा स्थित अपने भाई की सास की मौत के बाद श्राद्धकर्म का सामान लेने बाइक से हवेली खड़गपुर आ रहा था. रघुबर बाइक के पीछे बैठा हुआ था. इसी क्रम में बैजलपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गयी. टक्कर इतना जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठा रघुवर सिंह का सर फट गया और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गयी. जबकि बाइक चालक जख्मी हो गया. हालांकि रघुबर को आनन फानन में आसपास के लोगों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, सड़क हादसे में रघुबर की मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी सुखली देवी और परिजन का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक रघुबर सिंह मजदूरी करता था. वह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










