युवक की हत्या कर अपराधियों ने शव को लकड़कोला मैदान में फेंका, पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 01 Aug 2024 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
युवक की हत्या कर अपराधियों ने शव को लकड़कोला मैदान में फेंका, पुलिस ने किया बरामद

र शाम तक शव की नहीं हो पायी शिनाख्त, पुलिस कर रही प्रयास

विज्ञापन

देर शाम तक शव की नहीं हो पायी शिनाख्त, पुलिस कर रही प्रयास

धरहरा

नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के लकड़कोला मैदान में गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. जिसके शरीर पर पिटाई के निशान है. माना जा रहा है कि अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया. अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

बताया जाता है कि लकड़कोला मैदान में गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे कुछ लोगों ने एक युवक को अर्धनग्न अवस्था में देखा. लोगों को लगा कि शराब के नशे में होगा. जब नजदीक जाकर देखा तो वह मृत पड़ा हुआ था. जिसके शरीर पर मारपीट के निशान थे. सूचना मिलते ही लड़ैयाटांड थाना पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने घंटों शव का शिनाख्त करने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ किया. लेकिन शव का किसी ने शिनाख्त नहीं किया. शव देखने से प्रतीत होता है कि उसकी उम्र 40 वर्ष है. जिसने लुंगी पहन रखा था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दिया कि सुबह में इस मैदान में शव नहीं था. लेकिन सुबह 10 बजे के करीब इस होकर एक ट्रैक्टर गुजरी थी. अनुमान है कि उसी ट्रैक्टर से शव को यहां लाकर फेंका गया होगा. मृतक युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. संभावना व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या दूसरे जगह की होगी और शव को यहां फेंक लाकर फेंक दिया.

कहते हैं पुलिस पदाधिकारी

लड़ैयाटांड थाना के एसआई रामकिशुन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लेकिन अब तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है. पुलिस शव का शिनाख्त करने में जुटी हुई है. उन्होंने संभावना व्यक्त किया कि उसकी कहीं और हत्या कर अपराधियों ने शव को यहां लाकर फेंक दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन