ePaper

सरकारी अस्पतालों के दवा काउंटर पर लगा क्यूआर कोड, स्कैन कर मरीज देख सकेंगे उपलब्ध दवा की सूची

Updated at : 27 Nov 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों के दवा काउंटर पर लगा क्यूआर कोड, स्कैन कर मरीज देख सकेंगे उपलब्ध दवा की सूची

दवा काउंटर के साथ मरीजों की मिल रही दवा की अब हो रही मॉनिटरिंग

विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के दवा काउंटर पर कर्मी अब मरीजों के सामने नहीं कर पाएंगे बहाना

मुंगेर. जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में दवा काउंटर पर अब स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को दवा रहने पर कोई बहाना नहीं बना पायेंगे. सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के दवा काउंटर पर क्यूआर कोड लगाया गया है. इसे स्कैन कर मरीज अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची को अपने फोन पर ही देख सकते हैं. वहीं अब सरकारी अस्पतालों के दवा काउंटर पर क्यूआर कोड लगने से स्वास्थ्य विभाग ने दवा की निगरानी और मरीजों को मिल रही दवा की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है.

दवा काउंटर पर लगे क्यूआर कोड को कराना होगा स्कैन

जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बने दवा वितरण काउंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने मॉनिटरिंग के लिए एक क्यूआर कोड लगाया है. यह पूरी तरह सार्वजनिक क्यूआर कोड है. इसे दवा काउंटर के बाहर लगाया गया है. इस क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर मरीज अस्पताल के दवा काउंटर सहित स्वास्थ्य विभाग के जिला मुख्यालय में स्थित दवा भंडार में उपलब्ध दवाओं की सूची और उनकी मात्रा को भी जान सकते हैं. इसके लिए मरीजों को दवा काउंटर के बाहर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. जिसके स्कैन करते ही संबंधित अस्पताल के दवा काउंटर पद उपलब्ध दवाओं की सूची के साथ दवा भंडार में उपलब्ध दवाओं की सूची भी दिखने लगेगी. इतना ही नहीं इस सूची में उक्त दवा काउंटर पर कौन सी दवा कितनी मात्रा में उपलब्ध है. उसकी जानकारी भी मरीजों को बस एक क्लिक पर मिल जायेगी.

दवा काउंटरों पर कर्मी अब नहीं कर पायेंगे कोई बहाना

क्यूआर कोड लगने से स्वास्थ्य विभाग भी दवा काउंटरों पर निर्धारित दवा की मात्रा के उपलब्धता की निगरानी कर पायेंगे. अब दवा काउंटर के कर्मी दवा नहीं होने या इसे इंटेंड नहीं कर पाने का बहाना नहीं कर पायेंगे. बता दें कि अस्पताल में पिछले साल भी दमा के मरीजों के लिए इनहेलर उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को नहीं दिया जा रहा था.

कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के दवा काउंटर पर क्यूआर कोड लगाया गया है. इससे मरीज अस्पताल या संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के दवा काउंटर पर उपलब्ध दवाओं की सूची के साथ उसकी मात्रा की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि दवा उपलब्ध होने के बावजूद यदि दवा काउंटर पर दवा नहीं दिया जाता है तो मरीज इसकी शिकायत कर सकते हैं.

——————————बॉक्स

——————————

जिला मुख्यालय में बने केंद्रीय दवा भंडार के दवाओं की भी मिल जायेगी जानकारी

मुंगेर. सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दवा काउंटर पर क्यूआर कोड लगने से अब विभागीय स्तर से दवाओं की निगरानी आरंभ हो गयी है. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी ने बताया कि इस क्यूआर कोड से स्वास्थ्य विभाग के साथ आमजन भी दवाओं की मॉनिटरिंग कर सकते हैं. इसमें क्यूआर कोड की मदद से न केवल संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध दवाओं की सूची और उसकी मात्रा देखी जा सकती है, बल्कि जिला मुख्यालय में बने केंद्रीय दवा भंडार में दवाओं की सूची और उसकी मात्रा की जानकारी भी इस क्यूआर कोड से मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन