ठंड का कहर : शाम होते ही कोहरे में ढ़का शहर, पूरे दिन कनकनी ने बढ़ायी परेशानी

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को जहां अधिकतम तापमान में एक डिग्री कमी आयेगी.
– बुधवार को पूरे दिन रही शीतलहर, सुबह से ही आसमान में छाये रहे बादल मुंगेर मुंगेर में ठंड का कहर एक बार फिर परेशान करने लगा है. दिन भर कनकनी से लोग परेशान रहे. हाल यह है कि दो दिनों से शाम होते ही पूरा शहर कोहरे के चादर से ढ़क जा रहा है. जबकि पूरे दिन ठंडी हवाओं के कारण लोग कंपकंपाते रहे. साथ ही अलाव के सहारे लोग राहत पाये. मंगलवार की शाम को ही पूरा शहर कोहरे की चादर से ढ़क गया था. वहीं रात होने के साथ कोहरा और घना होता गया. जिसके कारण बुधवार की सुबह 7 बजे तक कोहरे से पूरा शहर ढ़का रहा. हलांकि 8 बजे कोहरा समाप्त हुआ, लेकिन पूरे दिन आसामन में बादल छाये रहे. वहीं 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी. जिसके कारण ठंड से पूरे दिन आमजन परेशान रहे. इस बीच बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान जहां 19 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रहा. इधर मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को भी मौसम के बिगड़े मिजाज और ठंड से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान में एक डिग्री कमी आयेगी. वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री तक कम होगा. जिसके कारण अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. जबकि पूरे दिन 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी. हलांकि शुक्रवार से मौसम ठीक होगा. जिससे लोगों को ठंड में राहत मिल सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




